विज्ञान पर निबंध (Essay on Science in Hindi)


जिस निरंतरता के साथ विज्ञान ने तरक्की की है उससे मानव के जीवन में आज अद्भुत परिवर्तन आया है। बैलगाड़ी से लेकर हेलीकॉप्टर में सफर करने और घंटों के कार्यों को इंटरनेट की बदौलत सेकंड में पूरा करना यह सब विज्ञान की मदद से ही संभव हो पाया है। दोस्तों आजके इस पोस्ट में हम जानिंगे विज्ञान पर निबंध (Essay on Science in Hindi)!

प्रिय छात्रों यदि आपको किसी स्टेज से या परीक्षा में अपने स्कूल या कॉलेज में Wonder of science Essay, विज्ञान के चमत्कार पर निबंध खोज रहे हैं तो फिर आप बिल्कुल सही लेख पर आए हैं।

हम यहां आपको छोटे एवं बड़े निबंध wonder of science के विषय पर उपलब्ध करा रहे हैं  ताकि हमारे जीवन में विज्ञान की बढ़ती उपयोगिता को समझने के साथ साथ आप दूसरों के साथ भी यह जानकारी पहुंचाने के लिए उनसे यह निबंध साझा कर सकें।

तो चलिए देखते हैं विज्ञान पर निबंध (Essay on Science in Hindi)!

विज्ञान पर निबंध (Essay on Science in Hindi)

विज्ञान पर निबंध (Essay on Science in Hindi)

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध 500 शब्दों में

प्रस्तावना

कृषि से लेकर मनोरंजन, शिक्षा, हर क्षेत्र में विज्ञान पैर पसार चुका है। इसलिए आधुनिक जीवन एवं विज्ञान एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं जिसने मनुष्य को असीम शक्तियां दी हैं।

पृथ्वी पर मानव जीवन की शुरुआत के साथ ही मनुष्य उन संसाधनों की खोज में जुट गया जिससे वह अपने कार्यों अपने जीवन को और अधिक सरल बना सके। पाषाण काल में जहां पत्थरों का उपयोग करके बड़ी कठिनाई से अग्नि उत्पन्न होती थी वही आज यह काम बहुत आसान हो चुका है।

आज जीवन के सभी क्षेत्रों में विज्ञान के प्रभाव को देखा जा सकता है विज्ञान के उपयोग से मनुष्य ने कठिन कार्यों को बहुत ही सरल करने में सफलता भी प्राप्त की है। परिणामस्वरूप मनुष्य इसका आदि बन चुका है जिसके बिना मनुष्य का जीवन आज अत्यंत कठिन प्रतीत होता है।

विज्ञान के चमत्कार

सैकड़ों मील की दूरी को घंटों में हेलीकॉप्टर की मदद से तय कर लेना विज्ञान का ही चमत्कार है। computer internet जैसे मशीनों से दैनिक जीवन के अनेक कार्यों को पल भर में कर लेना विज्ञान की ही देन है। अंधकार मय स्थान को बल्ब से रोशन कर देना  विज्ञान का ही कमाल है।

बिजली से संचालित उपकरण जैसे पंखा, Ac, Tv इत्यादि सब विज्ञान के ही परिणाम हैं। जिनका प्रयोग आज मानव अपने स्वेच्छा एवं आवश्यकता के लिए कर रहा है। 21वीं सदी में विज्ञान ने इतनी तरक्की हासिल कर ली है कि 100 साल पहले जिन कार्यों को करना महज काल्पनिक लगता था।

देश दुनिया में नित नए आविष्कार की खबरें आए दिन सुनने को मिलती है। जिससे वे सभी कार्य संभव हो चुके हैं अतः विज्ञान के बिना जीवन जीना लोगों के लिए दूभर हो चुका है।

अतः संक्षेप में कहा जाए तो अगर हम अपने आसपास नजर घुमाएं तो हमारे भोजन, आवास से लेकर मनोरंजन,व्यापार सभी क्षेत्रों में विज्ञान का विस्तार हमें देखने को मिलता है।

क्षेत्रों के अनुसार विज्ञान के कार्य

कृषि

आज भी भारतीय जनसंख्या के लिए कृषि आय का मुख्य स्रोत है। लेकिन कृषि भी विज्ञान से अछूता नहीं है विज्ञान द्वारा कृषि को विकसित करने हेतु बेहतर फसल के लिए खाद,फसलों की कटाई हेतु ट्रैक्टर्स एवं अच्छी फसल हेतु लगातार गहन अध्ययन विज्ञान की बदौलत संभव हो पाया है।

चिकित्सा

चिकित्सा के क्षेत्र में आज भारत का पूरे विश्व में बड़ा नाम है। यह सब विज्ञान की ही देन है कि  कैंसर टीबी जैसी अनेक लाइलाज इलाज बीमारियों का भी उपचार करने में मनुष्य की सहायता की है।

वर्तमान में आयुर्वेद एवं विज्ञान दोनों मिलकर चिकित्सा के क्षेत्र में मिलकर कार्य कर रही है। जो अंततः मनुष्य के लिए लाभदाई है।

यातायात

पैदल मीलों का सफर तय करके एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना वाकई मनुष्य के लिए एक कठिनाई भरा दौर था। लेकिन आज समय बदल चुका है विज्ञान की बदौलत मनुष्य ने अनेक ऐसे यातायात के साधन विकसित किए हैं जिनसे मीलों का सफर भी कुछ ही समय में तय कर लिया जाता है वह भी सुविधाजनक रूप से।

मोटरसाइकिल कार, बस, ट्रेन, मेट्रो हवाई जहाज जैसे यातायात के साधनों से आज मनुष्य देश विदेश में कहीं पर भी कुछ ही समय में यात्रा कर पाता है।

मनोरंजन

मनोरंजन के क्षेत्र में भी विज्ञान की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता बदलते समय के साथ मनोरंजन के उपकरणों में बदलाव देखा जा सकता था। जहां 40 वर्ष पूर्व ब्लैक& व्हाइट टीवी मनोरंजन का हिस्सा थे।

वही आज 4K टीवी, इंटरनेट कंप्यूटर के माध्यम से फिल्में एवं अपना पसंदीदा कॉन्टेंट देखना, दूर बैठे दोस्तों रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉलिंग पर बातचीत करना यह सब विज्ञान की मदद से संभव हो पाया है।

उपरोक्त अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि विज्ञान आज के युग का सबसे शक्तिशाली हथियार है। जिसकी कमान मनुष्य के हाथों में है मनुष्य अगर विज्ञान का उपयोग अपने फायदे के लिए करता है तो सदैव मनुष्य लाभान्वित हो पाएगा। वहीं अगर इसका दुरुपयोग किया जाएगा तो यह नुकसान दाई भी होता है.

विज्ञान पर निबंध 2 [Essay on Science in Hindi]

कहा जाता है मानव सभ्यता की शुरुवात से लेकर प्रथ्वी पर मनुष्य द्वारा की गई सबसे बड़ी खोज है विज्ञान, क्योंकि अगर हम अपने दैनिक जीवन को देखें तो आप पाएंगे विज्ञान हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है जिसके बिना जीवन की कल्पना कठिन लगती है

Mobile computer इत्यादि गैजेट ना होते तो क्या आपका हमसे संपर्क हो पाता? शायद नहीं, हमारी यात्रा करने के लिए गाड़ियां, हवाई जहाज, लाइट इत्यादि ना होती तो कैसा महसूस होता। बिजली विज्ञान का सबसे बड़ा आविष्कार माना जाता है। इसीलिए विज्ञान की तरक्की में इसका अहम रोल है

बिजली की बदौलत ही हम घरों में अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल जैसे पंखा, कूलर, टीवी फ्रिज का इस्तेमाल कर पाते है, जिनसे मनुष्य का जीवन आसान हुआ है।

इसके साथ ही व्यापार उद्योग में भी विज्ञान का इस्तेमाल मशीनों को विकसित करने उन्हें चलाने जैसे अनेक कार्यों के लिए किया जाता है।

चिकित्सा

दूसरी तरफ चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। समय के साथ कई तरह के नए रोग सामने आए हैं और उन रोगों से लोगों का बचाव करने में नई नई दवाइयों की खोज करना, बीमारियों के कारणों को जांचने में रिसर्च करना इत्यादि कार्य विज्ञान की से ही संभव हो पाया है।

इसलिए अस्पतालों में विज्ञान की बदौलत डॉक्टर्स बड़े बड़े ऑपरेशन को शानदार तरीके से अंजाम दे पाते हैं।

इस क्षेत्र में प्लास्टिक सर्जरी को विज्ञान की सबसे बड़ी खोज ऐसे ही कहा जा सकता है जिससे मनुष्य के शरीर के प्रत्येक भाग को ट्रांसप्लांट किया जा सकता है।

यातायात

यातायात के क्षेत्रों में भी विज्ञान द्वारा की गई प्रगति अत्यंत काबिले तारीफ है। सदियों से मानव अपनी सुविधा के लिए बैल गाड़ियों से सफर करता, सामान ढोने के लिए इनका उपयोग करता। लेकिन समय बदला और मनुष्य की सूझबूझ की बदौलत, परिश्रम की बदौलत कार, बस रेल, के आविष्कार ने मनुष्य को सुगमता से एक स्थान से दूसरे स्थान तक सफर करने में सहायता दी।

और फिर जो मनुष्य द्वारा इस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर का विकास किया गया तो मनुष्य के लिए देश विदेश में कहीं भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर एक पक्षी की भांति उड़ कर जाना सम्भव हो पाया।

कृषि

सदियों से पारंपरिक अंदाज में ही कृषि होती आई थी। लेकिन कृषि के क्षेत्र में भी विज्ञान का प्रभाव देखने को मिला। विज्ञान ने किसानों को harvesting machine, tractors जैसे उपकरणों के साथ-साथ अच्छे बीज, फसल की पैदावार बढ़ाने में मदद की!

इसलिए आधुनिक समय में कृषि भी मॉडर्न हो चुकी है जिससे किसानों को इसका सीधा फायदा मिला है। इसके साथ ही डेरी तथा मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में तरक्की करके विज्ञान ने मनुष्य एवं लोगों के हित में सहायता की है।

मनोरंजन

मनोरंजन के क्षेत्र में देखें तो रेडियो का आविष्कार मनुष्य की जिंदगी में सबसे बड़े मनोरंजन के साधन के तौर पर हुआ है।

जिससे मनुष्य को अपने पसंदीदा गाने तथा समाचार सुनकर देश दुनिया के हाल-चाल मिल जाते है, परंतु जैसे-जैसे समय बदला रेडियो का स्थान black & White tv ने लिया उसके बाद रंगीन टीवी के साथ-साथ बाजार में म्यूजिक प्लेयर कैसेट्स डीवीडी इत्यादि आ गई।

और वर्तमान (2020) में मनोरंजन के रूप में मोबाइल तथा कंप्यूटर सबसे अधिक इस्तेमाल में लाए जाते हैं।

विज्ञान के चमत्कार पर 10 लाइंस

1. हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है।

2. चिकित्सा के क्षेत्र में एक्स रे मशीन, प्लास्टिक सर्जरी विज्ञान से ही संभव हो पाया है। साथ ही नई नई बीमारियों के कारणों का और उनकी दवाइयों का इलाज ढूंढने में भी विज्ञान सफल हो पाया है।

3. कृषि के क्षेत्र में ट्रैक्टर, हार्वेस्टिंग मशीन इत्यादि कई उपकरणों एवं अच्छे बीज की सहायता से पारंपरिक कृषि की तुलना में इस क्षेत्र में अधिक  विस्तार देखा गया।

4. बिजली विज्ञान का सबसे बड़ा चमत्कार है,जिसकी मदद से मनुष्य विद्युत चालक अन्य उपकरणों को विकसित कर पाया।

5. संचार के क्षेत्र में विज्ञान की बदौलत अनेक आविष्कार हुए हैं आज दूर बैठे किसी व्यक्ति से आसानी से संदेश ऑडियो एवं वीडियो कॉलिंग पर बातें की जा सकती हैं।

6. मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान ने मनुष्य की काया पलट कर दी। पहले रेडियो से लेकर अब 4K टीवी mobile, internet यह सभी मनोरंजन के भंडार है।

7. प्रिंटर्स प्रोजेक्टर कंप्यूटर इत्यादि उपकरणों के आविष्कार की वजह से पुरानी शिक्षा प्रणाली के स्थान पर आधुनिक शिक्षा का प्रचलन देखा जा रहा है।

8. इंटरनेट भी विज्ञान की ही देन है जिसकी मदद से आज देश-दुनिया में बैठे किसी भी व्यक्ति से संपर्क आसानी से स्थापित हो पाता है।

9. यातायात को सरल एवं सुविधाजनक बनाने में विज्ञान का अहम रोल है गाड़ियां ,ट्रेन, हवाई जहाज सब विज्ञान की देन है।

10. विज्ञान की बदौलत मनुष्य आज एक सरल सुविधाजनक जीवन व्यतीत कर सकता है। संक्षेप में कहें तो इस दौर में इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

विज्ञान पर लघु निबंध (Short Essay on Science in Hindi)

मनुष्य को पृथ्वी का सबसे शक्तिशाली प्राणी बनाने में विज्ञान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विज्ञान ने मनुष्य की सीमिताओं को तोड़कर इसे वह सारे कार्य करने योग्य बनाया है। जिन्हे सदियों पूर्व काल्पनिक माना जाता था इंसान मिलों की दूरी मिनटों में तय कर सकते हैं दूर बैठे एक दूसरे से संपर्क कर सकते हैं इत्यादि,

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान की सफलता से जीवन में आए परिवर्तन को देखा जा सकता है। फिर चाहे बात की जाए यातायात के साधनों की, कृषि में, शिक्षण संस्थानों  में, बिजली या फिर मेडिकल क्षेत्र में बीमारियों का पता लगा कर उचित समाधान की खोज करने में!

काफी कम क्षेत्र है जो आज विज्ञान से अछूते हैं। परिणाम स्वरूप समय ऐसा आ चुका है कि व्यक्ति विज्ञान पर पूरी तरह निर्भर हो चुका है। विज्ञान से मनुष्य को मिले इन उपहारों के बिना मनुष्य जीवन यापन करने का विचार तक नहीं लाता। विज्ञान का प्रभाव एवं विकास निरंतरता के साथ देखा जा सकता है आज से 100 वर्ष पूर्व के समय, परिस्थितियों की तुलना यदि वर्तमान से की जाए तो जमीन आसमान का फर्क साफ नजर आता है।

विज्ञान द्वारा की गई खोजों को अक्सर इंसान सलाम करता है लेकिन कई बार विज्ञान की सफलताओं को देखकर लगता है कि इसने मनुष्य के जीवन को संवारने के स्थान पर विनाश की ओर ले जा रहा है।

उदाहरण के लिए एक तरफ जहां विज्ञान की बदौलत उद्योग (इंडस्ट्री ) का तेजी से विभिन्न देशों में विस्तार हुआ जिससे लोगों को नया रोजगार मिला वही आज इन उद्योगों से उत्पन्न प्रदूषण की वजह से मानव जाति के लिए संकट के बादल मंडरा रहे है, जिससे विभिन्न देश आज चिंतित हैं।

विज्ञान के ऊपर बढ़ती निर्भरता ने अक्सर मनुष्य को इसके नुकसानों से परिचित कराया है। मनुष्य टेक्नोलॉजी का उपयोग अपने हितों के स्थान पर गलत उपयोग के लिए कर रहा है। बाजार में आते नए-नए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जहां विज्ञान को धन्यवाद का पात्र बनाती हैं। वहीं दूसरी तरफ आज समाज में छोटे एवं बड़े बच्चों द्वारा किए जा रहे इनके दुरुपयोग देखे जा सकते हैं।

अतः संक्षेप में कहा जाए तो विज्ञान ने जहां  मनुष्य की जिंदगी को आसान बनाने के प्रयत्न किए हैं वहीं अक्सर ऐसा लगता है कि इसने जिंदगी को और अधिक जटिल बना दिया है।

एक इंसान के रूप में अगर हम विज्ञान का इस्तेमाल अपने हित के लिए करें तो बहुत अच्छा लेकिन इसका अगर अनैतिक उपयोग करें तो यह विनाश की ओर ले जाता है।

साथियों आज की इस पोस्ट में हमने विज्ञान पर निबंध (Essay on Science in Hindi) पढ़े, आशा है पोस्ट को पढ़ने के बाद यह निबंध आपके लिए उपयोगी साबित होंगे! तो इनको ज्यादा से ज्यादा शेयर करना ना भूले।

उम्मीद है की आपको विज्ञान पर निबंध (Essay on Science in Hindi) का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताए, और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here