150+ Food Slogans In Hindi [आहार पर नारे]


150+ Food Slogans In Hindi [आहार पर नारे] – आयुर्वेद के अनुसार हमारे खाने में कम से कम 6 (स्वाद) रसों का होना अत्यंत आवश्यक है । ये 6 रस मीठा, नमकीन, खट्टा, कड़वा, तीखा, तथा कसाई हैं जब यह सभी हमारे भोजन में उपस्थित होते हैं तब हम एक पौष्टिक भोजन का सेवन करते हैं, इसका सेवन करने के बाद हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का असंतुलन देखने को नहीं मिलता।

जब भी कोई स्वस्थ शरीर की बात करता है तो सबसे पहले खाने की बात आती है यदि हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो आयुर्वेद के नियमों के अनुसार हमें पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। हम सुबह से शाम तक जो कुछ खाते हैं इससे यह मतलब नहीं है कि वह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। तो चलिए Food Slogans In Hindi के बारे में जानते है। 

Food Slogans In Hindi – आहार पर नारे150+ Food Slogans In Hindi [आहार पर नारे]

कई बार हम फालतू चीजें भी खा लेते हैं जिससे हमारे शरीर को कोई फायदा नहीं होता क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार कई चीजों को खाने के लिए एक नियमित समय तथा मौसम होता है। शरीर में जब भी वात पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ता है तो व्यक्ति का शरीर उसे बीमारी की ओर ले जाता है।

बीमारियों से बचने के लिए हमें ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जो जल्दी पच जाए और पोषक तत्वों से पूर्ण हो, और वक्त-वक्त पर हमें पोस्टिक आहार की जरूरत भी पड़ती है। एक अच्छा भोजन ना केवल हमारे शरीर को अच्छा लगता है बल्कि उसी के साथ हमारे मन को भी काफी अच्छा रखता है। यदि Food Slogans In Hindi के बारे में बताएं तो वह है –

स्वस्थ रहना ही है मेरी कर्मपूजा, और इससे बढ़कर कोई काम नहीं दूजा।

साफ़ सफाई पर ध्यान दें, भोजन संक्रमण रहित रखें।

कर्म ही है हर मनुष्य के जीवन का कर्तव्य, स्वस्थ हो तभी हासिल होगा उसका लक्ष्य।

आप जैसा खाते हैं वैसे ही होते हैं।

जब आप रखोगे अपना शरीर का पूरा ध्यान, तभी कर सकोगे बाकी सारे काम।

हाई कैलोरी भोजन लें, पर साथ में हर रोज व्यायाम करना कभी न भूलें।

हर किसी का है सिर्फ यही पक्ष, बेहतर स्वास्थ्य को बनाओ अपना लक्ष्य।

सात्विक भोजन करने वालोँ से रोग हमेशा डरते हैं।

स्वस्थ आहार लें, अनेक बिमारियों से बचें।

जब स्वस्थ भोजन होगा, तभी तंदुरुस्त जीवन होगा।

जलवायु के अनुसार आहार करें, मौसमी सब्ज़ियों का उपयोग करें।

जो व्यक्ति अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेता है, वही सबसे अमीर, सुखी और समृद्ध होता है, भले ही वह इस बात से वाकिफ न हो।

हमेशा करें स्वस्थ आहार का सेवन, श्रेष्ठ आरोग्य रहे हर क्षण।

बिल्कुल भी मत खाओ रखा हुआ खाना, तुम तो खाओ एकदम ताजा खाना।

बाहर का भोजन कम करें, घर का भोजन ग्रहण करें।

बाहर का भोजन बिल्कुल भी मत खाओ, तुम तो सिर्फ संतुलित भोजन को अपनाओ।

शरीर को तुम बलवान बनाओ, समोसा और कोला दूर हटाओ।

घर का आहार है अमृत के सामान, और यह स्वास्थ्य के लिए भी है वरदान।

कदम कदम बढ़ाये जा, जंक फ़ूड को भगाएं जा।

जीवन का है बहुत मोल,संतुलित आहार बनाएगा उसको अनमोल।

जैसा व्यक्ति का आहार हो, वैसा ही उसका विचार हो।

अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ, दोनों ही मनुष्य के जीवन के सबसे बड़़े आशीर्वाद हैं।

शरीर रहे तंदुरुस्त, सही आहार बनाये हमें चुस्त।

हर रोज़ समय पर हो भोजन, ध्यान रखे यह बात जन-जन।

स्वास्थ ही असली सोना हैं,जो स्वस्थ नहीं उसे जीवन भर रोना हैं।

स्वस्थ आहार का सेवन करें, शरीर को सेहतमंद रखें।

तन को तुम बलवान बनाओं, जंक फ़ूड को दूर हटाओं ।

हेल्थ को दे पहले स्थान, तभी होगा बिमारियों का निदान।

अब हर किसी से यही कहना, स्वस्थ रहना व सुखी रहना।

स्वस्थ शरीर की जिसने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी।

बाहर का भोजन कम करें, घर का भोजन ग्रहण करें।

फल, सब्जी और अनाज का सेवन बढायें, फ़ास्ट फ़ूड से बचें और शरीर को स्वस्थ बनायें।

स्वस्थ संतुलित हो आहार, एनर्जी दे शरीर को अपार।

स्वास्थ ही असली सोना हैं, जो स्वस्थ नहीं उसे जीवन भर रोना हैं।

स्वस्थ आहार का सेवन करें, शरीर को सेहतमंद रखें।

तन को तुम बलवान बनाओं, जंक फ़ूड को दूर हटाओं।

जैसा हो व्यक्ति का आहार, वैसा ही हो उसका विचार।

हेल्थ को दे पहले स्थान, तभी होगा बिमारियों का निदान।

अब हर किसी से यही कहना, स्वस्थ रहना व सुखी रहना!

स्वस्थ शरीर की जिसने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी ।

बाहर का भोजन कम करें, घर का भोजन ग्रहण करें।

फल, सब्जी और अनाज का सेवन बढायें, फ़ास्ट फ़ूड से बचें और शरीर को स्वस्थ बनायें

हाई कैलोरी भोजन लें, पर व्यायाम करना न भूलें।

सुबह सवेरे भागों – कूदो, अपना स्वास्थ्य बनाओ, जंक फ़ूड को दूर भगाओ।

घर का आहार अमृत समान, यह स्वास्थ के लिए है वरदान।

स्वस्थ रहना है मेरी कर्मपूजा, इससे बढ़कर है काम न दूजा।

कर्म है हर मनुष्य का कर्तव्य, स्वस्थ हो तभी प्राप्त करेगा लक्ष्य।

हमारा स्वास्थ्य अनमोल है, नहीं कोई इसका मोल है!

हर किसी का है यही पक्ष, बेहतर स्वास्थ्य को बनाओ लक्ष्य।

चाहे कमा लो कितनी धन – दौलत, बिना स्वास्थ्य के बेकार यह सब

अगर रहना है तुमको हिट, खुद को बनाओ हेल्थी और फिट!

पहले रखेगे अपने शरीर का ध्यान, फिर तभी कर सकेगे सारे काम

अब हेल्थी रहने को बनाओ नारा, स्वयं बनो खुद का सहारा!

बदलनी है ज़िन्दगी की किस्मत, स्वस्थ शरीर के लिए चुकाओ कीमत!

स्वस्थ रहने को मकसद बनाओ, अपना जीवन बचाओ – जीवन बचाओ!

रह जायेगा सपना आपका अधूरा, अगर नहीं होगा शरीर स्वस्थ पूरा!

अच्छा आहार और अच्छा व्यवहार, तरक्की के है ये दो आधार.!

खाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

  • सब्जियों को ज्यादा ना पकाएं सब्जी ना ज्यादा कच्ची हो और नहीं ज्यादा पकी होनी चाहिए।
  • हो सके तो चीनी की जगह पर शहद और गुड़ का इस्तेमाल करें और मैदे की जगह पर आटा और दलिए का।
  • यदि आपको अपनी पाचन शक्ति और भूख बढ़ानी है तो आप छोटा सा टुकड़ा अदरक का लें उसे तौवे में गर्म करें, जब  वह ठंडा हो जाता है थोड़ा सा नमक लगाकर उसे भोजन करने से पांच 10 मिनट पहले खा लें इससे आपकी भूख और पाचन शक्ति दोनों बढती हैं।
  • जंक फूड में सोडियम और कार्बोहाइड्रेट फैट की मात्रा छोटी होने के कारण यह शरीर के लिए हानिकारक है, इसीलिए जंक फूड का सेवन करने से बचें।
  • हमेशा गर्म और ताजा खाना खाए क्योंकि यह आसानी से पच जाता है।
  • आयुर्वेद का मानना यह भी है कि खाना हमेशा भूख से आधा खाना चाहिए इससे हमें आवश्यक मात्रा में पौष्टिक तत्व मिल जाते हैं और खाना हजम हो जाता है।
  • खाना खाने से करीब आधे घंटे पहले पानी पीना चाहिए तथा खाना खाने के बाद भी आधे घंटे पश्चात ही पानी पिए ।क्योंकि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारी पाचन शक्ति कम हो जाती है और साथ ही मोटापा बढ़ जाता है।

इन चीजों को कम से कम खाएं

  • पनीर का सेवन हफ्ते में सिर्फ 2 बार करें।
  • दही सेवन हफ्ते में दो-तीन बार ही करें। दही का इस्तेमाल रोज करने से मोटापा डायबिटीजइत्यादि बीमारियां होने की संभावना रहती है।

इन चीजों का सेवन एक साथ ना करें

  • दूध के साथ किसी भी फल का इस्तेमाल ना करें।
  • अत्यधिक ठंड दही के साथ परांठे ना खाएं।
  • अत्यधिक ठंड चीज खाने के बाद गर्म चीज ना खाएं।

भोजन खाने से एकमात्र हमारी भूख नहीं मिटती बल्कि हमारे शरीर के प्रत्येक अंग प्रभावित होते हैं अच्छे भोजन के साथ हमें अच्छी एनर्जी तथा अच्छे विचार एकत्रित करने का मौका मिलता है जबकि सादा भोजन खाने से हमें किसी प्रकार का फायदा नहीं रहता।

हिंदुओं की एक प्रसिद्ध कहावत है कि “सुबह का खाना आप स्वयं खाओ दिन का खाना दूसरों को भी खिलाओ और रात का खाना सारा दुश्मन को दे दो “वास्तव में इसका मतलब यह है कि हमें सुबह भरपेट भोजन करना चाहिए ताकि हम दिन भर अपने कार्य को करते रहे।

दिन का खाना मिल बांट कर खाना चाहिए तथा जिनमें हो सके तो कम से कम भोजन और रात का भोजन सिर्फ नाम मात्र ही खाएं ऐसा करने से हमें ज्यादा आलस नहीं होता।

दिन का भोजन शारीरिक श्रम के अनुसार एवं रात का भोजन हल्का व सुपाच्य होना चाहिए। रात्रि का भोजन सोने से दो या तीन घंटे पूर्व करना चाहिए। तीव्र भूख लगने पर ही भोजन करना चाहिए। नियत समय पर भोजन करने से पाचन अच्छा होता है।

भोजन कैसे करें?

भोजन हमेशा हाथ मुंह धो कर ही करना चाहिए जिससे हमारा मन भोजन करते वक्त सिर्फ उसी में रमा रहता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार पूर्व और दक्षिण की ओर मुंह करके भोजन खाने से आयु और यश में वृद्धि होती है। कभी भी खड़े होकर व जूते पहनकर भोजन नहीं करना चाहिए।

भोजन को कम से कम 22 बार चबाना चाहिए वरना हमेशा ही भोजन पचने में देरी लगती है इस कारण दांतो का काम आंतों द्वारा किया जाता है।

भोजन करते वक्त मौन रहना अच्छा गुण माना जाता है और साथ ही मौन रहने के कारण भोजन को अच्छी लार प्राप्त होती है इस कारण भोजन का पाचन जल्दी हो जाता है। सिर्फ स्वाद के लिए भोजन   लेना शरीर के लिए हानिकारक है इस प्रकार का भोजन पाचन प्रक्रिया में अत्यंत समय लगता है।

भोजन के पश्चात क्या न करे?

भोजन करने की बाद पानी या चाय का सेवन नहीं करना चाहिए साथ ही भोजन के पश्चात भागदौड़ भी नहीं करनी चाहिए।

भोजन के पश्चात क्या करें

भोजन के पश्चात हो सके तो कुछ वक्त टहलना चाहिए,तथा कुछ समय के लिए वज्रासन में बैठकर भोजन का पाचन किया जा सकता है, तथा भोजन के 1 घंटे पश्चात कुछ मीठा या दूध एवं फल का सेवन भी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।

उम्मीद है की आपको आहार पर स्लोगन | Food Slogans in Hindi से जुड़ी सभी जानकारी मिल चुकी होगी।

यह पोस्ट कैसा लगा नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताए, और यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया है, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर Share करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here