Go Green Slogan In Hindi [ 50+ गो ग्रीन पर स्लोगन] मनुष्य के जीवन का और एक नाम पर्यावरण है, वातावरण के कारण ही हमें शुद्ध हवा मिलती है और हम शुद्ध हवा के द्वारा ताजी ऑक्सीजन ग्रहण कर पाते हैं। इसके अलावा पर्यावरण के द्वारा इंसानों को भोजन और पानी की प्राप्ति भी होती है। पर्यावरण हमें ना सिर्फ शारीरिक तौर पर फिट रखने में हमारी सहायता करती है बल्कि यह हमें मेंटल शांति भी प्रदान करता है।
पर्यावरण की हो सुरक्षा, जिससे बढ़कर नहीं तपस्या।
अब बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, पहले फैलाओ चारों तरफ हरियाली।
जब प्रदुषण पर होगा नियंत्रण, तभी बचेगा हमारा पर्यावरण।
इंसान की जिंदगी का अंग पर्यावरण को माना जाता है और बिना पर्यावरण के एक जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है,परंतु अफसोस इस बात का है कि वर्तमान के समय में लोग अपने लालच और भौतिक सुखों के कारण पर्यावरण को जमकर नुकसान पहुंचा रहे हैं,परंतु वह नहीं जानते हैं कि इसका नुकसान आगे चलकर इंसानों को ही झेलना पड़ेगा। तो चलिए Go Green Slogans In Hindi के बारे में जानते है।
- Slogan on Women Empowerment in Hindi (महिला सशक्तिकरण पर नारे)
- Bhagat Singh Slogans In Hindi (116+ भगत सिंह के नारे)
- Slogans on Children’s Day in Hindi | (97+ बाल दिवस पर नारें)
Go Green slogans in Hindi – गो ग्रीन पर स्लोगन![Go Green Slogan In Hindi [50+ गो ग्रीन स्लोगन]](data:image/svg+xml,%3Csvg%20xmlns=%22http://www.w3.org/2000/svg%22%20viewBox=%220%200%201620%20980%22%3E%3C/svg%3E)
आज वातावरण में अत्याधिक गर्मी पड़ रही है वह पर्यावरण का अत्याधिक नुकसान करने के कारण ही पड़ रही है, इंसान ने अपने स्वार्थ के लिए बड़ी मात्रा में जंगल और पेड़ों की कटाई की है जिस कारण इंसानों को नुकसान झेलने पड़ रहे हैं। अगर समय रहते पर्यावरण को बचाने की दिशा में आवश्यक कदम नहीं उठाया गया, तो आगे चलकर इंसानों की जिंदगी का अस्तित्व बहुत ही खतरे में पड़ सकता है।
पर्यावरण बचाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर दुनिया के विभिन्न देश अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं, ताकि लोगों के बीच पर्यावरण से संबंधित जागरूकता आए और वह पर्यावरण का बचाव करने का प्रयास करें। हमने Go Green Slogans In Hindi पर जो स्लोगन लिखा है, वह है –
प्रकृति का न करे हरण, आओ बचाये पर्यावरण।
पर्यावरण का रखे ध्यान, तभी बनेगा देश महान।
“पर्यावरण रक्षा करना है कर्त्तव्य हमारा, और सिर्फ यही है नारा हमारा।
अपने पर्यावरण को मिलकर स्वच्छ बनाएं, आओ सभी पेड़-पौधे लगाएं।
“पर्यावरण के लिए पेड़ लगाओ, देश बचाओ, दुनिया बचाओ।
पर्यावरण की हो सुरक्षा, जिससे बढ़कर नहीं तपस्या।
अब बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, पहले फैलाओ चारों तरफ हरियाली।
जब प्रदुषण पर होगा नियंत्रण, तभी बचेगा हमारा पर्यावरण।
पर्यावरण की करो रक्षा, बच्चो को पहले ये शिक्षा।
स्कुल-स्कुल ये पाठ पढाये, पर्यावरण की रक्षा कराये।
जन-जन को अब होश में लाना है, पर्यावरण को अब हमें बचाना है।
जो करे पर्यावरण का सम्मान, वही है सच्चा इंसान।
“पर्यावरण बचे, तो प्राण बचे।
बच्चो को दो यही शिक्षा, पर्यावरण की करो सुरक्षा।
“जीवन का सिर्फ यही आधार है, और पर्यावरण हमारा परिवार है।
इस धरती को अगर बचाना है, तो पर्यावरण रक्षा का, लक्ष्य बनाना है।
“ना कर तू मेरा-तुम्हारा, पर्यावरण हे हमारा।
भारत को समृद्ध बनायेंगे, वसुंधरा को बचायेंगे।
“पर्यावरण के बिना सब है बिल्कुल बेकार, पर्यावरण की रक्षा के लिए तुम सदा रहो तैयार।
अब सारे मोर और कोयल भी गाए, आओ पर्यावरण को सब मिलकर बचाएं।
“हर औद्योगिक प्रतिष्ठान, प्रदुषण की और दे ध्यान।
वन संरक्षण की और, तन – मन – धन से लगाओ जोर।
“पर्यावरण है हम सबकी जान, इसलिए सब मिलकर करो इसका सम्मान।
बंजर धरती की बस यही पुकार, पेड़ लगाकर करो इसका श्रृंगार।
“आओ आओ चलो पर्यावरण बचाए, हम सभी का जीवन बेहतर बनाये।
हमारे धरती माँ की यही पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार।
“जब होगा पर्यावरण का ध्यान, फिर कोई नही पहुचाएंगा इसे नुकसान।
वह व्यक्ति जो वैज्ञानिक और कृत्रिम जीवन जीने का आदि हो चुका है, और प्रकृति से दूर हो चुका है, ऐसे व्यक्ति का स्वस्थ रहना मुश्किल है।
“सुंदर हरियाली तभी आएगी, जब होगी पेड़ की रखवाली।
पेड़ हमेशा हमें देते एक नयी उर्जा, जो करती है हमारी रक्षा।
“जो चीजें मधुमक्खियों को नुकसान पहुंचाती है, वो निश्चित तौर पर मनुष्य को भी नुकसान पहुंचाती हैं।
काट दिए अगर हमने जंगल, तो फिर कभी न होगा अपना मंगल।
“कुदरत की शरण में जाओ, अनमोल पर्यावरण को बचाओ।
जब हम रखेंगे पर्यावरण का ध्यान, तभी बनेगा हमारा भारत देश महान।
“प्रकृति का जो दृश्य भव्य है, इसको बचाना हम सबका कर्तव्य है।
पानी, पशु, पहाड़ और पेड़-पौधे को तुम बचाओ, और अपना जीवन सुरक्षित बनाओ।
पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ।
सबसे बढ़ी तपस्या चलो पर्यावरण की करो सुरक्षा।
“वृक्ष है इस पर्यावरण के अमूल्य आभूषण, इनसे होता है दूर प्रदूषण।
स्वच्छ पर्यावरण से अब तुम नाता जोड़ो, और बीमारियों से मुंह मोड़ो।
“पर्यावरण की करो रक्षा अपने बच्चो को दो यह शिक्षा।
आओ चलो समाज में यह जागरूकता फैलाये, पर्यावरण की रक्षा कराये।
“आओ मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें, और अपने जीवन की सुरक्षा करें।
आओ मिलकर पर्यावरण बचाएं, और इस धरती को सबके जीने योग्य बनाएं।
“मत करो जीवन का अपमान, पर्यावरण को नहीं पहुँचाओ नुकसान।
पर्यावरण है हम सबकी जान करो इसका सम्मान।
“जैसे पर्यावरण पर है सबका हक, इसलिए इसकी रक्षा भी है सबका कर्तव्य।
प्रकृति हमसे कुछ नहीं मांगती बस हमें देती जाती है, लेकिन लालच करने पर वह हमें दंड भी देती है।
“अगर चाहियें मानव का कल्याण तो पेड़ लगायें हर इंसान।
जब चारों तरफ़ हरियाली छाती है, तब इन्सान के जीवन में खुशियाँ आती है।
“अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरुर लगाएँ। मरने से पहले कम-से-कम 100 पेड़ जरुर लगाएँ।
पेड़ काटकर मत बनो हीरो, यही बनाती है तुमको जीरो।
“धरती का स्वर्ग है वहां, हरीयाली है जहाँ।
क़ुदरत का मत करो शोषण, यह करती हर जीवों का पोषण।
“पेड़ काटना नहीं है शान, यह है मनुष्य का झूठा अभिमान।
जब पक्षी खतरे में होंगे, तो मानव भी खतरे से ज्यादा दूर नहीं होगा।
“रखो पर्यावरण का मान, पशु-पक्षी और पेड़ हैं धरती की जान।
पेड़-पौधे हैं का करो सन्मान क्योकि यही हैं हमारे लिए वरदान।
“पेड़ काटना है बुरी आदत, वरना आएगी हम सबकी शामत।
जागो जागो, पेड़ काटना त्यागो।
“पर्यावरण पर है सबका हक इसमें कभी कोई भी मत करो शक।
पर्यावरण को मत प्रदूषित कर मत बनो हीरो, क्योकि यही बनाती है तुमको हीरो से जीरो।
“एक दो एक दो, पेड़ काटना छोड़ दो।
पर्यावरण को बचाना है, यही अभियान चलाना है।
“पर्यावरण को दूषित करना है बुरी आदत, वरना आएगी हम सबकी शामत।
पर्यावरण दूषित करने से नहीं है शान, यह है मनुष्य का झूठा अभिमान।
“जब पेड़ लगाओगे, तब जीवन सुरक्षित पाओगे।
जितने ज्यादा पेड़ लगाना, उतना बेहतर पर्यावरण बनाना।
“पर्यावरण को बचाना है, यही अभियान हमे चलाना है।
पर्यावरण क्या है
पर्यावरण का संबंध ऐसी चीजों से है, जो हमारे आसपास मौजूद हैं और जिनका होना हमारे लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। पर्यावरण के अंतर्गत मिट्टी, इंसान, पशु, पक्षी, जल, वायु आते हैं। पर्यावरण के कारण हमें शुद्ध हवा, पानी मिलता है तथा अन्य कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। हमारा यह कर्तव्य है कि हम पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं और पर्यावरण को बचाने का प्रयास करें।
पर्यावरण पर खतरा क्यों है
जैसा कि आप जानते हैं कि वर्तमान के समय में पुरानी फैक्ट्रियां तो चल ही रही है, साथ ही नई फैक्ट्रियां स्थापित भी हो रही है और नई फैक्ट्रियों में से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रभावित कर रहा है। कारखानों में से निकलने वाला गंदा पानी नदियों में मिल रहा है जिसके कारण पानी प्रदूषित हो रहा है।
और पानी प्रदूषित होने के कारण उस पानी को पीने के बाद इंसान तो बीमार पड़ ही रहे हैं साथ ही जानवर भी बीमार पड़ रहे हैं, साथ ही उन्हें अनेक प्रकार की बीमारी अपनी गिरफ्त में ले रही है। इंसान अपनी सुख-सुविधा के कारण कागजों का इस्तेमाल करता है और कागज का निर्माण करने के लिए काफी बड़ी मात्रा में पेड़ों की कटाई की जा रही है,जिसके कारण इंसान को शुद्ध हवा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा भी ऐसे कई कारण हैं जिसके कारण पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है।
पर्यावरण का बचाव कैसे करें
नीचे हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं,जिसका इस्तेमाल करके आप पर्यावरण का बचाव कर सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते पर्यावरण को बचाने में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते हैं।
1: पर्यावरण बचाने के लिए आपको जो सबसे पहला काम करना है वह यह है कि आपको अपने घर के आसपास या फिर अपने आसपास के इलाके में पौधे और बड़े वृक्ष लगाने हैं।ऐसा करने से आप पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।जब यह पौधे और वृक्ष बड़े हो जाएंगे तब इनके द्वारा आपके आसपास के इलाके में शुद्ध हवा आएगी और यह बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ेंगे। इसके साथ ही गर्मियों के मौसम में यह आपको ठंडी छाया और ठंडी हवा भी प्रदान करेंगे।
2: जब कभी भी आप के बच्चे का बर्थड जन्मदिन आए तब आप उनके जन्मदिन पर उनके द्वारा कम से कम एक पेड़ अवश्य लगवाएं।ऐसा करने से उनका बर्थडे यादगार बन जाएगा, साथ ही उनके द्वारा प्रकृति के संरक्षण में योगदान भी हो जाएगा। इस प्रकार जब आपका बच्चा बड़ा होगा तब वह खुद से ही अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएगा और प्रकृति को बचाने में अपना योगदान देगा।
3: जब कभी भी आपके घर में कोई शुभ काम हो तो आपके घर पर आने वाले मेहमानों का स्वागत आप हल्दी चंदन का तिलक लगाने की जगह पर उन्हें पौधे देकर करें। ऐसा करने से उनका सम्मान भी बढ़ेगा और वह पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक होंगे।
4: घर बनवाते समय या फिर सड़क बनवाते समय अगर कोई पेड़ रास्ते में आता है तो उसे बचाने की कोशिश करें। अगर मजबूरी बस पेड़ काटना पड़े तो 3 गुना ज्यादा पेड़ लगाएं।
5: घर बनाने के बाद अपने घर के आंगन में थोड़ी सी जगह पेड़ पौधों के लिए अवश्य रखें यह आपको हरियाली भी देंगे साथ ही टेंपरेचर कम करेंगे और आपको ताजी हवा भी देंगे।
6: पर्यावरण को बचाने के लिए आपको पानी संरक्षण पर विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए।आपको बे फालतू का पानी खराब नहीं करना चाहिए। जितना आवश्यक हो आपको उतना पानी ही इस्तेमाल करना चाहिए।आपको ब्रश करते समय नल को खुला नहीं छोड़ना चाहिए और आपको पानी बाल्टी में लेकर नहाना चाहिए। पोछा मारने के बाद जो बचा हुआ पानी है आपको उसे पेड़ पौधे में डाल देना चाहिए।पब्लिक प्लेस पर अगर कोई नल खुला है तो उसे बंद करना चाहिए।।
7: घर पर या फिर ऑफिस में आपको बिजली का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी आप कमरे से बाहर निकले तो आपको कमरे की लाइट और पंखे अवश्य बंद कर देना चाहिए। आपको एक ही कमरे में टीवी और ऐसी चलाना चाहिए।सड़कों पर जो लाइट दिन में जलती है उसे बंद कर देना चाहिए। ऐसा करने से आप पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे।
8: पेट्रोल काफी महंगा प्राकृतिक संपदा है।इसीलिए इसका सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। जहां तक हो सके आपको पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कहीं पर आने जाने के लिए करना चाहिए। अगर कहीं पर देर तक रुकना पड़े तो आपको अपनी गाड़ी का इंजन बंद कर देना चाहिए। आपको अपनी गाड़ी की सर्विसिंग समय-समय पर करवानी चाहिए,ताकि वातावरण में कम से कम प्रदूषण गाड़ियों के द्वारा फैले।
9: पर्यावरण संरक्षण के लिए आपको पशु पक्षियों की हत्या नहीं करनी चाहिए, ना ही उनके आवास स्थलों को नष्ट करना चाहिए।आपको उनके लिए दाना पानी का इंतजाम करना चाहिए। आपको गाय और कुत्ते को रोटी देनी चाहिए और पॉलिथीन को उचित जगह पर ही फेंकना चाहिए। आपको प्राणी पर दया दिखानी चाहिए।
10: पर्यावरण संरक्षण के लिए आपको खाने का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए, ना ही आपको पॉलीथिन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको यहां वहां पेशाब नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है की आपको Go Green Slogans | Go Green Slogan in Hindi से जुड़ी सभी जानकारी मिल चुकी होगी।
- रक्षा बंधन पर निबंध – Essay On Raksha Bandhan In Hindi
- [TOP 249+] Raksha Bandhan Status! Happy Rakhi Status In Hindi
यह पोस्ट कैसा लगा नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताए, और यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया है, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर Share करें।