Life Slogan in Hindi [55+ जीवन पर स्लोगन] जीवन एक सरल शब्द है परंतु इसका महत्व इतना है कि कोई इसकी कीमत अदा नहीं कर सकता, जीवन ही हमारे लिए तथा इस पृथ्वी में सबसे बड़ी चीज है। जीवन के बिना कुछ भी संभव नहीं है फिर भी लोगों के नजरिए से प्रत्येक जीव जंतुओं का जीवन एक दूसरे से भिन्न है जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण व योग्यता सिर्फ मानव जीवन को ही मिलती है।
मानवीय जीवन इस संसार में रहने वाले प्रत्येक जीव जंतुओं की भावनाओं और स्थितियों को समझ सकता है इसके अलावा अन्य प्रत्येक जीव सिर्फ अपनी ही भावनाओं को समझ पाते हैं और अपने जीवन पर ही निर्भर रहते हैं। जीवन यापन के लिए एक पारिस्थितिक तंत्र भी अत्यंत आवश्यक है। जहां भी जीवन संभव हो वहां एक पारिस्थितिक तंत्र की देन से ही प्राणियों का यापन हो पाता है। इसी के कारण प्रत्येक जीवन का विकास संभव रहता है।
अपने-परायों का भेद मिटाओ, जीवन से सारे खेद मिटाओ।
जीवन में पैदा करो तुम सामर्थ्य, तभी मिलेगा इसका असली अर्थ।
जीवन में बनो प्रतिभाशाली, तभी जीवन में आयेगी खुशहाली।
हमें इस संसार में रहने वाले जीव जंतुओं के जीवन को अच्छे नजरिए से देखने और समझने की कोशिश करना चाहिए। इस संसार में जो कुछ चीजें अपने वर्तमान स्थिति से बदल सकती हैं तथा जिनका बदलाव होना निश्चित रूप से आवश्यक है, उसे ही जीवन कहा जाता है इस दुनिया में कई प्रकार के जीवन यापन होते हैं। चलिए Life Slogan In Hindi के बारे में जानते है।
- Slogan on Women Empowerment in Hindi (महिला सशक्तिकरण पर नारे)
- Bhagat Singh Slogans In Hindi (116+ भगत सिंह के नारे)
Life Slogan in Hindi – जीवन पर स्लोगन![Life Slogan in Hindi [55+ जीवन पर स्लोगन]](data:image/svg+xml,%3Csvg%20xmlns=%22http://www.w3.org/2000/svg%22%20viewBox=%220%200%20696%20421%22%3E%3C/svg%3E)
जीवनों को महत्व सिर्फ मानव ही देता है इसका कारण यह है कि मानव ही प्रत्येक जीव जंतुओं में सबसे ज्यादा गुण स्वयं रखता है अर्थात मनुष्य ही पृथ्वी पर अन्य प्राणियों के जीवन को प्रभावित करने की सहनशक्ति रखता है। हमने Life Slogan In Hindi पर जो स्लोगन लिखा है, वह स्लोगन है –
कभी क्रंदन है कभी हर्ष है, वास्तव में जीवन एक संघर्ष है।
मोड़ और रुकावटें तो आती रहेगी, पर जीवन एक नदी है जो बहती रहेगी।
कभी ग़म का तूफान तो कभी खुशियों का सावन है, मुस्कुराते रहिये बस यही जीवन है।
हमारी मुश्किलें आसान बनाती हैं, खुशियां हमे जीने की राह दिखाती हैं।
जीवन में खुशियां हैं हज़ार, ढूंढ़ के तो देखो एक बार।
स्वार्थ और द्वेष जीवन का आधार हो गया है, मानव जीवन अब तो बेकार हो गया है।
होठों पर रख के मुस्कान, जीना है जीवन का नाम।
नफरत में मनुष्य जीवन का निर्वाह कर रहा है, पर वास्तव में वो जीवन को तबाह कर रहा है।
जिंदगी अनमोल है इसे समझो, छोटी छोटी समस्याओं में न उलझो।
ब्रम्हचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और सन्यास, जीवन की ये ४ अवस्थाएं हैं ख़ास।
कितनी भी हो मुश्किल थोड़ा भी न घबराना है, जीवन में अपना मार्ग खुद बनाना है।
खुशियां बाटना और हस्ते रहना, बस यही है जीवन ये सबसे कहते रहना।
बचपन, तरुण, यौवन और बुढ़ापा जीवन के पढ़ाव चार, सच्चाई का मार्ग ही है जीवन का मूलाधार।
जीवन है अनमोल, इसका नही है कोई मोल।
जीवन का करो तुम सदुपयोग, कार्य करो ऐसे जिससे वाहवाही करे लोग।
जीवन में बनाए रखो स्वाभिमान, इससे पाओगे हर जगह सम्मान।
जीवन जीने में ना रखो कोई वियोग, अपने कार्यों से करो नित्य नये प्रयोग।
धर्म है जीवन का मूल, अच्छे कार्यों को तुम करना ना जाना भूल।
जीवन जीओ नये विचार से, जीवन जीओ नये अधिकार से।
जीवन में रखना तुम कभी ना धन का दंभ, क्योंकि ऐसा करने वालों का हो जाता है बुरा वक्त आरंभ।
विश्व भर में होनी चाहिए आजादी की अभिव्यक्ति, ताकि लोगों को मिल सके जीवन जीने की शक्ति।
जीवन ऐसे जीओ की ना रहे कोई खेद, बोलो मीठी वाणी जिससे ना रहे अपने पराये का भेद।
सत्य और चेतना है जीवन की आशा, गलत कार्य करने वालों को सदा मिलती है निराशा।
जीवन में सदा करो अच्छा कार्य, लोगो को भी सिखाओ नित्य नये सुविचार।
अपने-परायों का भेद मिटाओ, जीवन से सारे खेद मिटाओ।
जीवन में पैदा करो तुम सामर्थ्य, तभी मिलेगा इसका असली अर्थ।
जीवन में बनो प्रतिभाशाली, तभी जीवन में आयेगी खुशहाली।
जीवन में खोजो उन्नति का मार्ग, भूल कर भी ना चुनो कुमार्ग।
जीवन का आनंद उठाओ, हंस कर बोलो सबसे दुखो को दुर भगाओ।
जीवन में मिल सकती है खुशिया अनंत, बस चुनना होगा तुम्हे सही पंथ।
जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव से हमें हताश नही होना चाहिए।
जिसने जीवन में विपत्तियों को नही सहा उसने जीवन का असली सुख नही लिया।
जीवन वह विषय है जिसे परिभाषित करना लगभग असंभव है।
मानव जीवन ऐसा है, जिसे हम चाहे तो स्वर्ग भी बना सकते हैं और नर्क भी।
यदि जीवन में सदा याद रखोगे कष्ट, तो जीवन का आनंद हो जायेगा नष्ट।
जीवन ईश्वर का दिया हुआ सबसे बहुमूल्य तोहफा है।
स्वाभिमान है जीवन का रस, इसके बिना जीवन हो जाता नीरस।
जीवन की सुंदरता
एक जीवन की सुंदरता का महत्व यह है कि वह जीवन अन्य जीवों के प्रति कितना अपनेपन का गुण रखता है,वह जीवन जो हमेशा अन्य लोगों की मदद करने के लिए तैयार हो।
जो खुद के कार्यों को छोड़कर अन्य लोगों के आवश्यक कार्यों को करने के लिए हमेशा राजी रहे ऐसा ही जीवन लोगों के नजरिए में सुंदरता को प्रदर्शित करता है।
इस संसार में जो व्यक्ति प्रेम के माध्यम से अन्य लोगों के लिए सहायक और उपयोगी हो वह इस संसार में सबसे अधिक सुंदर जीवन यापन करता है भले ही इस बात का उसे स्वयं कुछ भी अंदाजा न हो परंतु वह लोगों के नजरिए में एक सुंदर व स्वस्थ जीवन जीता है।
एक अकेले रह रहे इंसान से वह इंसान कई गुना अच्छा होता है जो अपने सफ़र में बेजुबान जीव जंतु और पशु पक्षियों की सहायता तथा राहगीरों की मदद करता है।
जीवन एक सुंदर उपहार हैं ज्यादातर लोगों का यही मानना रहता है और यह बात वास्तविकता को भी दर्शाती है कि जीवन एक उपहार के रूप में हम लोगों को मिलता है।
क्योंकि इस पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक जीव जंतु किसी किसी कारण से इस पृथ्वी पर जन्म लेते हैं और अपने उद्देश्य को पूर्ण करते करते हमेशा उन लोगों का जीवन समाप्त होता है।
भले ही यहां उपस्थित जीव जंतुओं को कभी भी अपने जीवन द्वारा अन्य जीवों के जीवन को दिए जाने वाले योगदान के बारे में पता नहीं रहता परंतु प्रत्येक जीव जंतु हमेशा इस पृथ्वी में एक दूसरे के जीवन यापन करने में सहायता करते हैं।
मानव अपने निर्धारित किए गए लक्ष्यों को पाने के लिए विभिन्न परिस्थितियों से गुजर कर आगे बढ़ता है और अंतिम बिंदु तक वह बिना किसी अन्य लोगों की सहायता लिए उस लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
मानव अपने अच्छे और बुरे दोनों कर्मों से इस पृथ्वी के संपूर्ण प्राणियों को प्रभावित कर सकता है और प्रत्येक कमजोर जीवन को बचाने के लिए उसकी सहायता भी कर सकता है।
जब एक मानव का बच्चा पैदा होता है तो वह अत्यंत छोटा होता है उसे किसी भी चीज का ज्ञान नहीं होता परंतु जब धीरे-धीरे समय बीतता है तो उसका मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होने लगता हैं जो समय के साथ धीरे धीरे बढ़ता रहता है।
परंतु अन्य जीव-जंतुओं के साथ भी ऐसा ही होता है, उनका मानसिक विकास अत्यंत कम मात्रा में होता है जिस कारण वे मानव से पिछड़ जाते हैं।
समय के साथ प्रत्येक प्राणियों का जीवन बढ़ता है और वह अन्य जानवरों के लिए भी उपयोगी और महत्वपूर्ण होता है परंतु मानव के बच्चे प्रतिवर्ष विकास के साथ समझदार और सफल कार्यों को करने लायक बनते हैं।
संसार में प्रत्येक प्राणी का शारीरिक और मानसिक विकास होता है परंतु फिर भी मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास अन्य प्राणियों से भिन्न रहता है मनुष्य अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करके अच्छे कार्यों को अंजाम देते है।
जीवन का महत्व
कहने को तो हर एक जीवन महत्वपूर्ण है और प्रत्येक जीवन हमेशा आपस में एक दूसरे से जुड़ा रहता है संसार में प्रत्येक प्रजाति जीव जंतु, पशु-पक्षी मनुष्य इस जीवन में अपने प्रत्येक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए प्रतिदिन कार्य करते हैं। यहां प्रत्येक जीव जंतु एक दूसरे के जीवन को साधारणतः अपने कार्यों से प्रभावित कर देते हैं।
जैसे यदि जंगलों में आग लगती है तो हिरण प्रभावित हो जाते हैं और हिरन मर जाए तो बाग व शेर दोनों के जीवन में बहुत बड़े संकट आने लगते हैं। इसलिए पृथ्वी में प्रत्येक जीवन एक दूसरे के लिए महत्वपूर्ण है और हमें इस बात को भी बढ़ावा देना चाहिए कि इस संसार में रहने वाले प्रत्येक प्राणियों को जीवन जीने का अधिकार मिल सके।
उम्मीद है की आपको जीवन पर स्लोगन | Life Slogan in Hindi से जुड़ी सभी जानकारी मिल चुकी होगी।
- Slogans On Voting In Hindi [94+ मतदान पर नारे]
- 90+ Kuposhan Slogan In Hindi (कुपोषण पर नारे)
- Earth Day Slogans In Hindi [पृथ्वी दिवस पर नारे]
यह पोस्ट कैसा लगा नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताए, और यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया है, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर Share करें।