Rashtriya Ekta Slogan in Hindi [60+ राष्ट्रीय एकता पर स्लोगन] एकता ही किसी राष्ट्र की ताकत और पहचान होती है। एकता के बल पर देश का विकास संभव है भारत में व्यक्तिगत श्रेणी के विकास में यहां के राष्ट्रीय एकीकरण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, एकता के बल पर ही भारत का लोकतंत्र भी विश्व के सबसे मजबूत लोकतंत्र में से एक है।
राष्ट्रीय एकता के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए हर वर्ष 19 नवंबर से 25 नवंबर के बीच राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय एकीकरण को सप्ताहिक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। 19 नवंबर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर इस विशेष अवसर को मनाया जाता हैं।
राष्ट्रीय एकता होगी राष्ट्र का विकास होगा तभी तो अपना भारत पुरे विश्व में सबसे खास होगा
राष्ट्रीय एकता का महत्व जब जन जन समझता है तब जा के वह राष्ट्र इतिहास रचता है।
राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना है देश को सजाए रखना है।
भारत विश्व में सबसे विशाल देशों में से एक होने के कारण यहां विभिन्न धर्मों के लोग निवास करते हैं जिनमें मुस्लिम, जैन, ईसाई, पारसी, सिक्ख तथा हिंदू जैसे विभिन्न सम्प्रदाय के लोग रहते हैं इनमें से प्रत्येक विभिन्न संप्रदायों तथा जातियों में बंटा है जिस कारण भारत में अलग अलग भाषाएं तथा रहन-सहन के कारण लोगों के जीवन में भिन्नताएं भी पाई जाती हैं।
- Slogans On Voting In Hindi [94+ मतदान पर नारे]
- 75+ किसान पर नारे – Slogans on Farmers in Hindi
- 101+ Electrical Safety Slogan In Hindi (बिजली सुरक्षा पर स्लोगन)
Rashtriya Ekta Slogan in Hindi – राष्ट्रीय एकता पर स्लोगन![Rashtriya Ekta Slogan in Hindi [राष्ट्रीय एकता स्लोगन]](data:image/svg+xml,%3Csvg%20xmlns=%22http://www.w3.org/2000/svg%22%20viewBox=%220%200%201620%20980%22%3E%3C/svg%3E)
भारत में सभी धर्म, जाति के लोग एक साथ रहते हैं, इसी कारण देश में एकता को बहुत बड़ा महत्व दिया जाता है इसी कारण एकता से ही भारत का विकास और विस्तार होता है। Rashtriya Ekta Slogan in Hindi पर हमने जो स्लोगन लिखा है वह है –
लोगो को दो एकता का ज्ञान, उनके अंदर जगाओ नया सम्मान।
सभी धर्म की एक पुकार, एकता के स्वप्न को करो साकार।
ये पेड़ ये पत्ते ये शाखें भी परेशान हो जाएं ! अगर परिंदे भी हिन्दू और मुस्लमान हो जाएं
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, मत करो लड़ाई, सब है भाई-भाई।
हमारा है एक ही नारा, हिन्दू,-मुस्लिम में हो भाईचारा.
मिटें सीमाएं देश की बने एक परिवार, फिर देखो एकता का चमत्कार!
जाति-पाति का बंधन तोड़ दो, भेदभाव तुम छोड़ दो.
विश्व स्नेह का ध्यान करें, सबका सब सम्मान करें.
एकता में होते हैं कुटुंब के प्राण, इसके बिना सारे बंधन हो जायेंगे निष्प्राण।
एक- एक फूल से बनती है माला, एक- एक धागे से बनती है दुशाला।
राष्ट्रीय एकता में बल है अपार चलो हाथ मिलाये बाटे प्यार।
हमारी एकता हमारी पहचान है तभी तो हमारा देश महान है।
देश तभी बनेगा महान जब एकता बनेगी हमारी पहचान।
एकता में बल है और इससे देश का सुनहरा कल है।
राष्ट्रीय एकता से होती है हर मुश्किल आसान यही बोलते हैं गीता और कुरान।
कोई फ़ादर कोई काज़ी कोई है सन्यासी एकसाथ जब खड़े हो हम तो सिर्फ हैं भारतवासी।
जहां एकता है वहां जीत सर्वदा है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के नारे तोड़ने वाला खुद टूट के बिखर जायेगा जब राष्ट्र एकता के सूत्र में निखर जायेगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस के स्लोगन राष्ट्रीय एकता हम अपनाये और विकास का मार्ग बनाये।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारे राष्ट्रीय एकता में बहुत बल है यह राष्ट्र की हर समस्या का हल है।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्लोगन राष्ट्रीय एकता में जो ताकत है वो अतुलनीय है व्यापक है।
हमे तोड़ने वाले ही टूट जायेंगे हम सब भारतीय गर एकजुट हो जायेंगे।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर नारे 2022 इतिहास के पन्नो से आवाज़ आती है राष्ट्रीय एकता हमेशा जीत दिलाती है।
राष्ट्रीय एकता होगी राष्ट्र का विकास होगा तभी तो अपना भारत पुरे विश्व में सबसे खास होगा
राष्ट्रीय एकता का महत्व जब जन जन समझता है तब जा के वह राष्ट्र इतिहास रचता है।
राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना है देश को सजाए रखना है।
राष्ट्रीय एकता पर स्लोगन (नारा) राष्ट्रीय एकता से है हमारा अस्तित्व इसे बनाए रखना है हमारा दायित्व।
राष्ट्रीय एकता का बहुत बड़ा है प्रभाव इसे उत्पन्न होता देश में सदभाव।
देश की आजादी के लिए हुई अनगिनत जंग पर प्राप्त हुई आजादी राष्ट्रीय एकता के संग
देश की राष्ट्रीय एकता है अविभाज्य इसी के बल बूते टिका हुआ है भारत का साम्राज्य
बहुत मुश्किलों से हुआ है राष्ट्रीय एकता का निर्माण इसके लिए ना जाने कितने क्रांतिकारियों ने दियें अपने प्राण
एकता पर नारा राष्ट्रीय एकता का करों चुनाव देशहित से करो लगाव
राष्ट्रीय एकता दिवस का नारा राष्ट्रीय एकता के विषय में दो सबको ज्ञान देशहित के लिए चलाओ अभियान
राष्ट्रीय एकता बिना है भारत अपूर्ण ययहभावना राष्ट्र को परिपूर्ण आओ मिलकर बढ़ाये राष्ट्रीय एकता को सब लोग ताकि देश में तरक्की का हो सके उपयोग
राष्ट्रीय एकता दिवस का स्लोगन राष्ट्रीय एकता है देश की तरक्की का आधार इसके बिना है सब बेकार
राष्ट्रीय एकता है भारत का रीढ़ इसके बिना है देश शक्तिक्षीण
राष्ट्रीय एकता के बिना भारत है शक्तिहीन इसके द्वारा भारत में होता शक्तिसंचार नवीन
हमारे राष्ट्रीय एकता ने तोड़ा है अनगिनत महाशक्तियों का दंभ इसके द्वारा भारत में हुआ है नवयुग का आरंभ
जिन देशों में होता है राष्ट्रीय एकता का आभाव वहा नही देखने को मिलता है लोगो में सदभाव
राष्ट्रीय एकता का हमें समझना होगा अर्थ यह है वह शक्ति जो देश में पैदा करती है सामर्थ्य
राष्ट्रीय एकता का है देशहित से संबंध इसमें विघ्न डालने वालों पर लगना चाहिए प्रतिबंध
देश की एकता है सबसे महत्वपूर्ण इसके बिना देश की शक्ति है अपूर्ण
राष्ट्रीय एकता को स्थिर रखना है सबसे बड़ा कार्य इसका पालन करना है सबके लिए अनिवार्य
चाहे हो कोई भी विवाद पर राष्ट्रीय एकता पर चोट करना है अपरा
प्रदेश और भाषा के नाम पर ना करो विवाद राष्ट्रीय एकता को तोड़ना है सबसे बड़ा अपराध
राष्ट्रीय एकता को बनाए रखना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है
एकता लाती है समाज में नया उत्साह, लोगो के ह्रदय में करती है प्रेम का प्रवाह।
एकता के पाठ को बनाओ अपना धर्म, इसके प्रचार को बढ़ाकर पूरा करों अपना कर्म।
राष्ट्रीय एकता के कारण ही हमारे देश में जाति तथा समुदाय के प्रति बहुत कम मात्रा में विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते हैं। फिर भी कुछ अशिक्षित लोग अपनी जाति तथा समुदाय के कारण विभिन्न कारनामों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं।
राष्ट्रीय एकता का अर्थ
किसी राष्ट्र में एकता का साधारण सा अर्थ यह होता है कि समाज में लोगों के बीच भाईचारे का संबंध हो तथा प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे के साथ मिलजुल कर कार्य करें एकता सिर्फ एक ऐसी भावना है, जिसके कारण हम अपने मन के विचारों को दूसरों के प्रति सही साबित करते हैं।
और अन्य लोगों की भावनाओं को समझते हैं, एक होने के भाव से अपना जीवन यापन करते हैं। वास्तविकता को व्यक्ति तभी महसूस कर सकता है जब वह मानव रूप में अपने कार्यों को करता है तथा अन्य लोगों को दुख देने से कतराता हो।
भले ही लोगों के विचार और कार्य भिन्न हो, परंतु उन सभी कार्यों से संतुष्ट होना जो अलग-अलग लोगों द्वारा किए जाते हैं यही एकता का प्रतीक है एक राष्ट्र में अलग-अलग समुदाय के लोग भिन्न परंपराओं से अपना जीवन यापन करते हैं परंतु उनके मन में एकता का भाव रहना ही सबसे बड़ा गुण हैं।
एकता का मतलब आपस में प्रेम, भाई-चारा व हर किसी का सहारा बनना दूसरों के कार्यों से संतुष्ट होना है। यह सब भाव हमारे मन में तभी आ सकते हैं जब हम अपने देश के लिए प्रेम कि भावना रखते हो
भारत में अलगाव के कारण
भारत में अलगाववाद का मुख्य समर्थन यहां रहने वाली अलग-अलग जातियां अपने- अपने समूहों को बढ़ावा देने के लिए करते हैं,इसका मुख्य प्रभाव भारत की राष्ट्रीय सरकार पर पड़ता है। इसी कारण सरकार को अत्यंत दबाव महसूस होता है।
यहां हर क्षेत्र में अलग-अलग जाति धर्म के लोगों के रहने के कारण सांप्रदायिक समस्याओं का जन्म होता है। भारत में अलगाववाद के कारण सामान्य स्थिति वाले परिवारों ने अत्यधिक तकलीफों को सहन किया है जिस कारण उन्हें प्रतिवर्ष अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जैसे जब 1947 भारत का विभाजन हुआ उस समय सामान्य वर्ग ने इस विभाजन की सबसे अधिक समस्या सहन की ,तथा 1982 में बाबरी मस्जिद में हुए हिंदू- मुस्लिम दंगों के कारण अनेक परिवारों ने इन दंगों से उत्पन्न समस्याओं का सामना किया।
इस प्रकार की सामाजिक घटनाएं अलगाववाद को उत्पन्न करती हैं और हमारे देश को पछाड़ने के महत्वपूर्ण कारण बनते हैं,इसी कारण समाज में रहने वाले लोगों के मन में विरोधी विचार आने के कारण हमेशा जातियों के बीच मतभेद होने की संभावना बनी रहती है।
राष्ट्रीय एकता की आवश्यकता
रष्ट्र में भिन्न प्रकार की जाति संप्रदाय के लोगों के रहने के बावजूद भी भारत के राष्ट्रीय विकास का एकमात्र कारण सिर्फ “एकता” ही रही है। एकता के कारण भारत विविधताओं में एकता का प्रतीक बनता है।
भारत में विभिन्न जातियों के अलग-अलग धर्म तथा परम्पराएँ होने के कारण भी उनके भावनात्मक विचार समान है। इसी कारण भारत संपूर्ण राष्ट्र में रहने वाले लोगों की एक आत्मा है।
भारत संपूर्ण विश्व में जनसंख्या के मामले में दूसरा स्थान रखता है,यहां पर 1652 भाषाएं बोली जाती हैं तथा विश्व में जितने भी धर्म हैं इन धर्मों में से प्रत्येक धर्म के लोग भारत में रहते हैं।
इतनी असमानताओं के बाद भी हमें अपने देश में शांति बनाए रखनी चाहिए जिससे हमारा देश, आने वाले वक्त में और अधिक प्रगति कर सके। प्रत्येक धर्म के लोगों को अपना भाई मान कर उनके साथ समानता भावना रखनी चाहिए।
उम्मीद है की आपको राष्ट्रीय एकता पर स्लोगन | Rashtriya Ekta Slogan in Hindi से जुड़ी सभी जानकारी मिल चुकी होगी।
- Slogan on Women Empowerment in Hindi (महिला सशक्तिकरण पर नारे)
- Bhagat Singh Slogans In Hindi (116+ भगत सिंह के नारे)
- Slogans on Children’s Day in Hindi | (97+ बाल दिवस पर नारें)
यह पोस्ट कैसा लगा नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताए, और यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया है, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर Share करें।