अगर आप पर्यावरण (Environment) पर नारे तलाश रहे हो तो आजका यह पोस्ट आपके लिए काफ़ी हेल्पफ़ुल होने वाला है, क्यूकी आज इस पोस्ट में हम slogan on paryavaran in hindi, lines on environment, पर्यावरण पर नारा (Slogans On Environment In Hindi) के बारे में जानिंगे।
पर्यावरण एक गंभीर सामाजिक मुद्दा है, जिसको लेकर देश के सभी नागरिकों को सजग रहने की आवश्यकता है। इसलिए सरकार, संस्थाएं, देशप्रेमी देश के सभी वर्ग के लोगों को पर्यावरण के रखरखाव हेतु जागरूक करते रहते है। फिर चाहे अखबारों के माध्यम से हो या इंटरनेट के माध्यम से इस मुद्दे पर Slogans On Environment In Hindi भी काफी लिखी गई है।
हमेशा से ही slogans यानी नारे किसी भी सामाजिक मुद्दे के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए कारगर साबित हुए है। इस संबंध में देखा जाए तो “जल ही जीवन है” “पेड़ है तो हम हैं” जैसे कई नारे काफी लोकप्रिय हुए। जिन्होंने देश की जनता को पर्यावरण के रखरखाव की ओर आकर्षित किया।
हमारे पर्यावरण में मनुष्य पशु पक्षी एवं अन्य प्राणी निवास करते हैं जिनसे पर्यावरणीय संतुलन बना रहता है। लेकिन विकास की आड़ में मनुष्य ने अपने निजी स्वार्थों के लिए इस पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया है। फिर चाहे बड़ी मात्रा में वनों का कटाव करना हो, हरी-भरी भूमि के स्थान पर बड़ी-बड़ी इमारतें उद्योग खड़े करना हो! इत्यादि अनेक आवश्यकताओं के लिए वनों का नाश हुआ है।
स्वच्छ पर्यावरण में सबसे बड़ी बाधा है “प्रदूषण” जिसकी वजह से लगातार बढ़ता प्रदूषण आज विभिन्न देशों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। आज विकसित देशों में बड़ी-बड़ी इमारतें,उद्योग जहां देश के विकास की गाथा लिख बन रहे हैं। वही इनके विकास हेतु किया गया पेड़ों का कटाव, मनुष्य को आज अपने कृत्यों पर सोचने के लिए मजबूर कर रहा है। इसलिए अक्सर अहम मौकों पर या पर्यावरण दिवस के दिन सभी विकसित एवं विकासशील राष्ट्र अपने नागरिकों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक करते हैं।
लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, पेड़ों की कटाई में कमी लाने हेतु उपायों पर गौर किया जाता है। इस मौके पर अनेक विद्यालयों में निबंध लेखन कविताओं के साथ-साथ स्लोगंस के माध्यम से देश की सरकार को, उद्यमियों एवं नागरिकों की आंखें खोलने का प्रयास किया जाता है।
सदियों से स्लोगन्स किसी भी सामाजिक मुद्दे को जनता के समक्ष एक सहज एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने में कारगर साबित हुए हैं। और आज भी स्लोगन्स का इस्तेमाल सामाजिक संदेश को पहुंचाने के लिए होता है। देश के कई कवियों लेखकों ने पर्यावरण पर नारे लिखकर पर्यावरण के मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। हमें अखबारों किताबें तथा इंटरनेट पर सोशल मीडिया एवं न्यूज पोर्टल्स के माध्यम से पर्यावरण पर कई सारे नारे एक क्लिक में पढ़ने के लिए मिल जाते हैं।
स्वच्छ भारत अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर एक ऐसा नारा था। जिसके तहत वर्ष 2014 प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई ऐसी पहल थी जिसने देश की जनता को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया था।
- स्वच्छता पर नारे – Slogans On Cleanliness In Hindi
- स्वच्छ भारत अभियान पर नारे – Slogans on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi
इस अभियान की शुरुआत में लगभग 50 लाख से भी अधिक सरकारी कर्मचारी मौजूद थे। आज इस अभियान को चलाए लगभग 6 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। और इस अभियान ने पर्यावरण में स्वच्छता की स्थिति में परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पर्यावरण पर नारा – Slogans On Environment In Hindi
जल ही जीवन है।
पर्यावरण बचाओ, देश बढ़ाओ।
एक दो एक दो, पेड़ काटना छोड़ दो।
ग्लोबल वार्मिंग की दुष्परिणाम है दुनिया के सामने,
पर्यावरण की रक्षा सूत्र होंगे सबको अपनाने।अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरुर लगाएँ,
मरने से पहले कम-से-कम 100 पेड़ जरुर लगाएँ।
खेतों में शहर बसाना,
कारखाना लगाना बंद करो।देश को विकास के पथ पर लाना,
पर्यावरण को होगा बचाना।पर्यावरण को नहीं पहुँचाओ नुकसान,
यह है जीवन का अपमान।चारों तरफ बढ़ाओ जागरूकता,
पर्यावरण है आजकी आवश्यकता।
प्रदुषण पर नियंत्रण,
पर्यावरण रक्षा में हितकारी।ग्लोबल वार्मिंग से है खतरे में जान,
पर्यावरण की रक्षा करना सबकी शान।पेड़ हमें देते एक नयी उर्जा,
जो करती है हमारी रक्षा।आप सभी को मूर्ख बना सकते हैं,
लेकिन आप पर्यावरण को मूर्ख नहीं बना सकते हैं।
पर्यावरण की करोगे रक्षा,
धरती की होगी सुरक्षा।
पेड़ वर्षा लाते है,
गरमी से यह बचाते है।मानव प्रकृति का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करता है,
क्योंकि वह स्वार्थी हो गया है।सारी धरती करे पुकार,
पर्यावरण में करो सुधार।पर्यावरण का करो सम्मान,
यह है हम सबकी जान।हम सभी का बस यही है नारा,
बीमारियों से दूर हो परिवार हमारा।पेड़-पौधे हैं मानव के लिए वरदान,
मत करो इनका अपमान।
धरती की चाहते हो सुरक्षा,
पर्यावरण की करनी होगी रक्षा।बंजर धरती की यही पुकार,
पेड़ लगाकर करो श्रृंगार।यह नारा है हमारा,
पर्यावरण रक्षा कर्त्तव्य हमारा।पेड़ काटकर मत बनो हीरो,
यही बनाती है तुमको जीरो।पर्यावरण के बिना है सब बेकार,
पर्यावरण की रक्षा के लिए सदा रहो तैयार।तभी आएगी सुंदर हरियाली,
जब होगी पेड़ – पोधों की रखवाली।पशु-पक्षी हैं धरती की शान,
और पेड़ हैं धरती की जान।पेड़ पौधे में रहते भगवान,
पर्यावरण रक्षा में करो योगदान।पेड़ हैं जीवन का आधार,
इसको मत काटो यार।पेड़-पौधे हैं एक वरदान,
इसलिए करो इनका सम्मान।जब रखोगे पर्यावरण का ध्यान,
तभी बनेगा अपना देश महान।जब पेड़ लगाए सब इन्सान,
तब होगा मानव का कल्याण।प्रकृति की शरण में जाओ,
अनमोल पर्यावरण को बचाओ।
आओ आओ पर्यावरण बचाए,
सभी का जीवन बेहतर बनाये।पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ,
पेड़ लगाओ, देश बचाओ।पर्यावरण जागरूकता का दृढ़ विशवास,
पर्यावरण बचेगा, देश बढ़ेगा।सुरक्षा से नाता जोड़ो,
असुरक्षित कार्य से मुह मोड़ो।पर्यावरण है हम सबकी जान,
इसलिए करो इसका सम्मान।पकृति पहले हमें चेतावनी देती है,
और जब हम चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरते हैं…….
तो वह हमारा सर्वनाश कर देती है।जैसे-जैसे प्रकृति को नुकसान पहुँचता जायेगा,
मनुष्य की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याएँ भी बढ़ती जाएँगी।हमें निभाना है अब उनका काम,
पर्यावरण बचाने वालो को सलाम।
Slogan On Save Environment In Hindi
गांव-गांव तक संदेश पहुंचाएंगे,
पर्यावरण को अब हम सब बचाएंगे।पेड़ करते है प्रकृति की सुरक्षा,
आओ हम सब मिलकर करें इनकी रक्षा।पर्यावरण दिवस पर दान करें,
एक पेड़ लगाकर महान बने।
आओ मिलकर कुछ काम करें,
पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करें।धरती-अंबर करते पुकार,
पर्यावरण की सुरक्षा करो अपार।पेड़ लगाओ,
अपनी जिम्मेदारी निभाओ।प्रदूषण हटाओ,
पर्यावरण बचाओ।अलख जगाओ, पेड़ लगाओ,
पर्यावरण बचाओ।प्रकृति का मत करो शोषण,
यही करती है हमारा पोषण।
आवाज उठाओ,
पर्यावरण बचाने की मुहिम चलाओ।बच्चा-बच्चा करता पुकार,
पर्यावरण बचाओ धरती बचाओ।पर्यावरण बचाओ,
बदले में स्वच्छ और सुंदर प्रकृति पाओ।बच्चे-बूढ़े, नौजवान,
पर्यावरण की सुरक्षा सबका काम।पर्यावरण है प्रकृति का अनमोल उपहार,
इसे कभी ना खोना।एक दो तीन चार,
पेड़ हमारे जीवन का आधार।
मत करो प्रकृति का शोषण,
नहीं तो जीवन मुश्किल में पड़ जाएगा।बात सुनो बात सुनो,
प्रकृति की पुकार सुनो,
पर्यावरण बचाओ।प्रकृति को जो क्षति पहुंचाएगा,
उसका जीवन नरक बन जाएगा।अच्छे जीवन का एक ही आधार,
प्रकृति का हो सम्मान।पेड़ लगाएं,
खुशहाल जीवन पाए।
- भारत पर नारा – Best 100+ Slogans On India In Hindi
- स्वतंत्रता दिवस पर नारा – Slogans on Independence Day in Hindi
Best Slogans On Environment Day In Hindi
ना कर तू मेरा-तुम्हारा,
पर्यावरण हे हमारा।भारत को समृद्ध बनायेंगे,
वसुंधरा को बचायेंगे।पर्यावरण के बिना सब है बिल्कुल बेकार,
पर्यावरण की रक्षा के लिए तुम सदा रहो तैयार।अब सारे मोर और कोयल भी गाए,
आओ पर्यावरण को सब मिलकर बचाएं।आओ आओ चलो पर्यावरण बचाए,
हम सभी का जीवन बेहतर बनाये।हमारे धरती माँ की यही पुकार,
पेड़ लगाकर करो श्रृंगार।
जब होगा पर्यावरण का ध्यान,
फिर कोई नही पहुचाएंगा इसे नुकसान।कुदरत की शरण में जाओ,
अनमोल पर्यावरण को बचाओ।जब हम रखेंगे पर्यावरण का ध्यान,
तभी बनेगा हमारा भारत देश महान।प्रकृति का जो दृश्य भव्य है,
इसको बचाना हम सबका कर्तव्य है।पानी, पशु, पहाड़ और पेड़-पौधे को तुम बचाओ,
और अपना जीवन सुरक्षित बनाओ।आओ चलो समाज में यह जागरूकता फैलाये,
पर्यावरण की रक्षा कराये।आओ मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें,
और अपने जीवन की सुरक्षा करें।आओ मिलकर पर्यावरण बचाएं,
और इस धरती को सबके जीने योग्य बनाएं।पर्यावरण को दूषित करना है बुरी आदत,
वरना आएगी हम सबकी शामत।पर्यावरण दूषित करने से नहीं है शान,
यह है मनुष्य का झूठा अभिमान।जब पेड़ लगाओगे,
तब जीवन सुरक्षित पाओगे।
जितने ज्यादा पेड़ लगाना,
उतना बेहतर पर्यावरण बनाना।
अतः यह एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है एक नारे की महत्वता का, किस प्रकार एक यादगार नारा जनता की जुबां पर घर कर जाता है। इसी तरह पर्यावरण के लिए अनेक नारे बुलंद हुए हैं। स्वच्छता को बनाए अभियान, पर्यावरण का बढ़ाएं मान। आओ मिलकर हाथ बढ़ाएं इस पर्यावरण को बचाए। और कई सारे पाठक इन नारों को पढ़कर याद करते हैं तथा इन्हें WhatsApp, Instagram जैसे social media platforms पर शेयर करके पर्यावरण के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ाने का कार्य करते हैं।
पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में वृक्षारोपण सबसे कारगर उपाय है जितने अधिक वृक्ष पर्यावरण में होंगे उतनी हरियाली होगी। और इतनी खुशिया मनुष्य के जीवन में आएगी। वनों से न सिर्फ मनुष्य की अनेक मानवीय आवश्यकताएं पूर्ण होती है बल्कि यह अन्य जीव-जंतुओं का आश्रय भी होता है।
इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण में संतुलन स्थापित किया जा सकता है अतः सभी नागरिकों का यह कर्तव्य बनता है कि अपने राष्ट्र को हरा भरा बनाने हेतु कम से कम एक पेड़ अपने जीवन में जरूर लगाएं।
इसके अलावा भी हम अपने दैनिक जीवन में कुछ बातों का ध्यान रखकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते दैनिक जीवन में प्लास्टिक बैग का उपयोग करने के स्थान पर जितना हो सके जूट, कपड़े से बने बैग का उपयोग करें। क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे विनाशकारी तत्वों में से एक है।
इधर-उधर कचरा ना फेंके, विशेषकर सड़कों में या रास्तों में कचरा फेंक कर हम न सिर्फ उस स्थान की सुंदरता खराब करते हैं। बल्कि यह कूड़ा कचरा कई बार नदियों तालाबों में जाकर उन्हें भयंकर नुकसान पहुंचाते हैं। कम दूरी की यात्रा तय करने के लिए पैदल या साइकिल की यात्रा को महत्व दें। वाहनों से निकलता धुंआ प्रदूषण में तीव्रता से वृद्धि लाता है।
जल का संरक्षण करें क्योंकि यह सीमित मात्रा में इस पृथ्वी पर उपलब्ध है अतः बेवजह इस को बर्बाद ना होने दें। बिजली बचाएं आवश्यकता न होने पर बिजली से चलने वाले अन्य उपकरणों को ऑन न रखें। पानी को बचाने हेतु आप प्रत्येक बूंद का सही इस्तेमाल करें जैसे कि घर में चावल, दाल, सब्जी को धोने के बाद वह पानी गमलों या क्यारियों में डालें।
इस तरह आप छोटे छोटे कार्यों को करके भी प्रकृति द्वारा मनुष्य को दी गई इस सुंदर धरा को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे सकते हैं इसके अलावा उपरोक्त बिंदुओं को अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करके आप पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु अन्य लोगों को जागरूक कर पर्यावरण को स्वच्छ हरा भरा रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उम्मीद है की अब आपको slogan on paryavaran in hindi, lines on environment, पर्यावरण पर नारा (Slogans On Environment In Hindi) के बारे में काफ़ी कुछ जानने को मिल चुका होगा।
उम्मीद है की आपको पर्यावरण पर नारा – Slogans On Environment In Hindi! का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।
आपको यह पोस्ट कैसा लगा नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताए, और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दें।