स्वतंत्रता दिवस पर नारा – Slogans on Independence Day in Hindi


दोस्तों अगर आप स्वतंत्रता दिवस पर नारा तलाश रहे हो तो आज इस पोस्ट में हम happy independence day slogan in hindi, स्वतंत्रता दिवस पर नारा (Slogans on Independence Day in Hindi) के बारे में में जानिंगे।

200 वर्षों के कठिन संघर्ष के पश्चात आखिरकार भारत को अंग्रेजी हुकूमत से वर्ष 1947 में मुक्ति मिल ही गई। आजादी की लड़ाई में भारत माता ने अपने अनेक वीर सपूतों को खो दिया जिनमें भगत सिंह सुभाष, चंद्र बोस जैसे कई नाम शामिल है। तो मुश्किल से मिली आजादी के महत्व को कोई भी नागरिक भूलें ना, इसके लिए हर साल 15 अगस्त का दिन देश भर में स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

इस मौके पर हमें Slogans on Independence Day in Hindi यानी कि आजादी पर नारे सुनने को मिलते हैं। जो देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना विकसित कर देश प्रेम के लिए कुछ कर गुजरने का जोश& उत्साह पैदा करते हैं। एक नागरिक के तौर पर हमारा भी यह कर्तव्य है कि हम कभी भी देश के उन शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान करना न भूलें! जिन्होंने वतन में रहने वाले नागरिकों को खुली हवा में सांस लेने के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।

आपने किताबों में कई सारे देश के महान क्रांतिकारियों के बारे में पढ़ा होगा। जिन्होंने देश में आजादी की लहर लाने के लिए आजादी के नारे लगाए! और देश की जनता को अंग्रेजो के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का साहस दिया। देश के महान क्रांतिकारियों में से एक चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजों को ललकारते हुए उन्हें देश से खदेड़ने के लिए सीना तानते उनके द्वारा कहा गया नारा

दुश्मन की गोलियों का सामना करेंगे आजाद हैं आजाद ही रहेंगे. इस नारे ने देश में अनेक युवा क्रांतिकारियों को  आजादी के अखाड़े में लड़ने हेतु कूदने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी के “करो या मरो” नारे ने देश की आजादी में चिंगारी भरने का कार्य किया। इस नारे ने देश के करोड़ों भारतीयों को अंग्रेजो के ख़िलाफ़ हो रही इस लड़ाई में जी- जान लगाने का संदेश दिया।

1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के समय महात्मा गांधी के इस नारे ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस नारे को एक मंत्र के रूप में कहकर महात्मा गांधी ने आगे कहा ” इस मंत्र को आप सभी हर सांस से उच्चारित करें। इस लड़ाई में जीतकर या तो हम भारत को आजाद ही करेंगे या फिर इस प्रयास में अपनी जान दे देंगे।

इस आंदोलन के पश्चात बड़ी संख्या में भारत ने अंग्रेज़ों को खदेड़ने में सफलता पाई। देशभक्ति के यह नारे आजादी के पश्चात भी यूं ही गुजते रहे। पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा आराम हराम है का नारा लगाकर लोगों को यह संदेश पहुंचाया कि अभी देश के विकास हेतु हमें कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

उनका मानना था मेहनत के जरिए हमें जो फल प्राप्त होता है उसका स्वागत अंत्यंत मीठा होता है। वर्ष 1965 में लाल बहादुर शास्त्री का यह नारा “जय जवान जय किसान” काफी लोकप्रिय हुआ। जिसने देश का पेट भरने वाले उन किसानों और बॉर्डर में खड़े उन सैनिकों की जय जयकार करने का संदेश दीया। इस प्रकार देश की आजादी के इन नारों में से आज भी कई सारे नारे देशवासियों की जुबान पर हैं।

यह नारे असल में उन अमर जवानों की याद के रूप में हमारे दिल में बसे हुए हैं! जिन्होंने इस वतन के खातिर अपने परिवार की भी चिंता न करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. तो हर साल 15 अगस्त को आने वाला आजादी का यह दिन हमें देश के उन सभी क्रांतिकारियों, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को उनके योगदान का एहसास दिलाता है। देश की सीमा पर आज भी हमारे लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले सैनिक दिन-रात हमारी परवाह में बॉर्डर पर खड़े रहकर दुश्मनों का डटकर मुकाबला करते हैं। जिनकी वजह से हम एक सुकून की नींद अपने परिवार के साथ सो पाते हैं।

लेकिन आज हम जिस वातावरण में इस तरह रह पा रहे हैं कहीं भी घूम रहे हैं अपने विचारों को व्यक्त कर पा रहे हैं ऐसा आज से लगभग 75 वर्ष पूर्व नहीं था। क्योंकि तब अंग्रेजी हुकूमत चलती थी और देश के सभी नागरिकों को उनके आदेशों का पालन करना अनिवार्य होता था।

अगर कोई व्यक्ति अंग्रेजों की गलत बात को गलत कहने का साहस करता तो उसे कड़ी यातनाएं देकर अंग्रेजों के फैसलों को मानने के लिए मजबूर कर दिया जाता था। लेकिन इस भूमि पर भगत सिंह, तात्या टोपे और रानी लक्ष्मबाई जैसी वीरांगनायें पैदा हुई जिन्होंने अंग्रेजों के कु- कृत्यों का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिर चाहे उन्हें इसके लिए अपनी जान ही क्यों ना देनी पड़ी और ऐसे ही वीरों के कारण यह धरती लगभग 200 सालों के पश्चात अंग्रेजों के शासन से मुक्त हो भाई और एक नए स्वतंत्र राष्ट्र का जन्म हुआ।

अतः कठिन प्रयासों, संघर्ष से मिली यह आजादी को देश की वर्तमान पीढ़ी को कभी भूलना नहीं चाहिए। तो चलिए देखते है कुछ स्वतंत्रता दिवस पर नारा – Slogans on Independence Day in Hindi! के बारे में।

Slogans on Independence Day in Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर नारा – Slogans on Independence Day in Hindi

इंकलाब जिंदाबाद।

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा।

Slogans on Independence Day in Hindi 1

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा।

तिरंगा हमारी शान है, हम भारतीयों का मान है।

वंदे मातरम।

Slogans on Independence Day in Hindi2

करो या मरो।

आराम हराम है।

स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है,
और मैं इसे लेकर रहूंगा।

खून से खेलेंगे होली गर वतन मुश्किल में है।

सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।

Slogans on Independence Day in Hindi3

तुम मुझे खून दो,
मैं तुम्हें आजादी दूंगा।

सत्यमेव जयते।

आज है 15 अगस्त,
15 अगस्त अमर रहे।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
झंडा ऊँचा रहे हमारा।

Slogans on Independence Day in Hindi3

पूरी दुनिया को हमें दिखाना है,
आज का दिन सिर्फ हमारा है।

आजादी का यह दिन है,
वीर शहीदों को नमन है।

अरे दुश्मन न ले तू पंगा,
अब देश न है अपंग।

वीर शहीदों के बलिदान को,
नहीं भूलेंगे नहीं भूलेंगे।

आजादी के परवाने थे वो नही था उनमें कोई लोभ,
हसते-हसते झूले फंदो पर नही था उनको कोई शोक।

हसरत यही है दिल में की काश ऐसा एक दिन आये,
जब मेरे लहु का एक कतरा भी मेरे देश के काम आये।

इन्कलाब जिंदाबाद।

स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है।

देश को आगे बढ़ाना है,
आज स्वतंत्रता दिवस मनाना है।

happy independence day slogan in hindi 1

स्वतंत्रता दिवस पर हम कसम खाएंगे,
स्वतंत्र भारत को स्वच्छ बनाएंगे।

सिर झुका के उन शहीदों को है मेरा नमन,
जिनके लिए खुद जान से ज्यादा था प्यारा उनका वतन।

इंकलाब जिंदाबाद बोल के,
दुश्मनो से भीड़ गए वो सर पे कफन ओढ़ के।

दुश्मन की गोलियों का वो हँस के सामना किये,
आजाद ही मरे वो जो आजाद थे जिए।

आज़ादी की ज्वाला अंत तक जलती रही,
भारत अपने वीर पुत्रो के लहू से रंगती रही।

उन वीरों के बलिदानों को व्यर्थ न जाने देंगे,
कसम खाते हैं भारत माँ पर आंच न आने देंगे।

कहाँ हर कोई ऐसा सम्मान पाता है,
वो किस्मत वाला है जिसका लहू वतन के काम आता है।

हमारी स्वतन्त्रता में उनका बलिदान है,
ऐ भारत माँ वो वीर तेरी और तू मेरी शान है।

भारत माँ की इज़्ज़त को हम नीलाम नहीं होने देंगे,
कसम खाते हैं स्वतन्त्रता की हम शाम नहीं होने देंगे।

ये तिरंगा और इसकी शान,
हमेशा याद दिलायेगा हमें उनका बलिदान।

happy independence day slogan in hindi2

भारत की आज़ादी हम नहीं गवाएँगे,
ये सोने की चिड़िया थी इसे वही फिर से बनाएंगे।

अपनी स्वतंत्रता का हम क़र्ज़ चुकाएंगे,
पुरे विश्व में अपना तिरंगा सबसे ऊपर लहरायेंगे।

प्यार से गले लगा के भाईचारा बढ़ाएंगे,
कुछ इस तरह हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएंगे।

प्रण लेते हैं आज हम स्वतंत्रता के पर्व पर,
भाईचारा और सौहार्द के साथ तिरंगा लहरायेंगे नभ पर।

दोस्तो स्वतंत्रता की यह यात्रा कभी ना रुकने पाये,
कुछ भी हो जाये पर तिरंगा कभी ना झुकने पाये।

happy independence day slogan in hindi4

हमारा भारत विविद है,
पर सबके दिलो में निहित है।

आजादी के पश्चात 26 जनवरी वर्ष 1950 को स्वनिर्मित संविधान लागू किया गया। हमारे देश का संविधान दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान में से एक है। जो देश के नागरिकों को जात पात धर्म इत्यादि के भेदभाव के बिना उनके हितों के लिए जरूरी अधिकार प्रदान करता है और निष्पक्ष रुप से न्याय की सुरक्षा देता है। हमें गर्व है हम ऐसे देश में रहते है, जहां पर सरकार का चुनाव जनता के हितों में जनता द्वारा चुना जाता है।

अतः देश को मिली आजादी और तत्पश्चात संविधान द्वारा हमें दिए गए अधिकार यह आभास कराते हैं कि खुली हवा में बिना रोक-टोक के जीवन जी रहे हम देश के नागरिकों का यह कर्तव्य बनता है कि हम देश के लिए कुछ अच्छा करें ताकि न सिर्फ हमारा परिवार बल्कि आने वाली पीढ़ी भी हमें इस कार्य के लिए धन्यवाद करें। और कोई भी देश फिर से गुलाम या दबाव डालने की हिम्मत ना कर सके!

उम्मीद है की अब आपको happy independence day slogan in hindi, स्वतंत्रता दिवस पर नारा (Slogans on Independence Day in Hindi) के बारे में काफ़ी कुछ जानने को मिल गया होगा।

उम्मीद है की आपको स्वतंत्रता दिवस पर नारा – Slogans on Independence Day in Hindi! का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताए, और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here