पेड़ बचाओ स्लोगन – Top 50+ Slogans on Save Trees in Hindi


पेड़ बचाओ स्लोगन – Top 50+ Slogans on Save Trees in Hindi! दोस्तों अगर आप पेड़ बचाओ पर स्लोगन, भाषण या क्वोट्स तलाश रहे हो तो आज इस पोस्ट में हम आपके साथ slogan on importance of trees in hindi, save trees posters with slogans and Save Trees Slogans & Quotes & Shayari and Poem In Hindi share करिंगे।

क्या आप जानते हैं एक व्यक्ति औसतन 24 घंटों में 550 लीटर ऑक्सीजन का उपयोग करता है। इसीलिए कारण है कि “पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ” के नारे अक्सर हम सुनते रहते हैं। किताबों में भाषणों में या फिर इंटरनेट पर Slogans on Save Trees in Hindi देखे जा सकते है।

मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पेड़ों का कटाव प्राचीन काल से ही किया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से आधुनिक जीवन के लिए पेड़ों का विनाश अति शीघ्रता से हो रहा है। क्योंकि पेड़ हमारे जीवन का आधार है, जिन से हमें वायु, फल-फूल, लकड़ियां, औषधियां प्राप्त होती हैं। सृष्टि द्वारा दिए गए इस प्राकृतिक संसाधन का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है।

बिना वृक्षों के मानव के स्वस्थ, सुरक्षित जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में आज भी वृक्षों की पूजा होती है। पेड़ पर्यावरण को हरा-भरा कर इस पर्यावरण को सुंदर बनाने हेतु अत्यंत आवश्यक होते हैं।

लेकिन समय के साथ वनों की संख्या में जिस तरह गिरावट हो रही है। उससे स्पस्ट प्रतीत होता है कि मानव ने अपनी सुख-सुविधाओं, भोगों के लिए बड़ी बड़ी इमारतें उद्योग स्थापित कर जिस तरह वनों को नुकसान पहुंचाया है आने वाला समय उसके लिए कष्टकारी हो सकता है।

पेड़ों के कटाव से जुड़ा दिलचस्प आंकड़ा यह है कि हर साल दुनिया में करीब 5 अरब पेड़ लगाए जा रहे हैं। लेकिन समस्या की बात यह है कि विश्व भर में कुल 10 अरब पेड़ वर्ष भर में काटे जाते हैं। तो मानव को चाहिए प्रकृति द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए इन वृक्षों को अपने निजी हित के लिए उपयोग करने के साथ-साथ वृक्षारोपण कर इनके कटाव से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

कहा जाता है कि जब हम एक पेड़ को काटते हैं तो इससे हुई क्षति की भरपाई हेतु हमें 10 पेड़ उगाने चाहिए। पेड़ हमारे दैनिक जीवन में हमारी अनेक तरह से सहायता करते हैं। विभिन्न प्रकार की साम्रगी  को बनाने के लिए पेड़ों से ही कच्चा माल प्राप्त होता है। हम जिन किताबों- समाचार पत्र को पढ़ते हैं उसे बनाने के लिए भी पेड़ों का कटाव किया जाता है।

साथ ही आज के आधुनिक जीवन में भी प्रदूषण के स्तर को तेजी से कम करने और मनुष्य को स्वच्छ हवा देने में पेड़ बेहद उपयोगी हैं। पेड़ों के इस पृथ्वी में मनुष्य के लिए अनेक लाभ हैं। बशर्ते मनुष्य उन लाभों को लेने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पेड़ों की संख्या में वृद्धि करें।

Slogans on Save Trees in Hindi

पेड़ बचाओ स्लोगन – Top 50+ Slogans on Save Trees in Hindi

पेड़ लगाओ,
जीवन बचाओ।

Slogans on Save Trees in Hindi1पृथ्वी बचाओ,
पेड़ लगाओ।

पेड़ पौधों की बढ़त,
जीवन की बढ़त।

ठंडी छांव ना मिल पाएगी,
अगर पेड़ नहीं लगाओगे।

हमने यह ठाना है,
घर-घर पेड़ लगाना है।

Slogans on Save Trees in Hindi2तपती धरती करे पुकार,
पेड़ लगाओ पेड़ लगाओ।

हम सबने यही ठाना है,
अब पेड़ पौधे लगाना है।

पेड़ पौधे लगाने का करे संकल्प,
यही है जीवन का एकमात्र विकल्प।

पेड़-पौधे है इस धरती के शान,
अब सभी चलाओ पेड़ लगाने का अभियान।

जब रहेगे पेड़ पौधे सुरक्षित,
तभी तो होगा भविष्य सुरक्षित।

चलो कसमे खाते है,
अब हम भी पेड़ लगाते है।

पेड़ पौधे से ही है हरियाली,
इनके कटने से आएगी बदहाली।

हम सभी अपना कर्तव्य निभाए,
आओ मिलकर सभी पेड़ पौधे लगाये।

सभी एकजुट हो जाये,
एकजुट सभी चलो पेड़ लगाये।

Slogans on Save Trees in Hindi3

Ped Lagao Desh Bachao Slogan In Hindi

पना सच्चा धर्म निभाए,
पेड़ बचाकर कर्तव्य निभाए।

पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ,
इस दुनिया को सुंदर बनाओ।

Ped Lagao Desh Bachao Slogan In Hindiहमारे पेड़ो का संरक्षण,
हमारे भविष्य का संरक्षण।

जब होंगे पेड़ सुरक्षित,
तभी होगा हमारा कल सुरक्षित।

पेड़ो को नष्ट होने से बचाओ,
चलो अपना अब फर्ज निभाओ।

कुदरत करे यही गुहार,
पेड़ो को न काटो बार – बार।

Ped Lagao Desh Bachao Slogan In Hindi1तभी साँस ले पाओगे,
जब पेड़ो को बचाओगे।

भविष्य हमारा खुशहाल बनेगा,
अगर आज से पेड़ बचेगा।

पेड़ो से आती है हरियाली,
जंगल अब हो रहे देखो खाली।

एक पेड़,
एक ज़िन्दगी।

चलो पेड़ लगाये,
पेड़ बचाए।

Ped Lagao Desh Bachao Slogan In Hindi4चलो पेड़ो का साथ निभाए,
पेड़ लगाये और पेड़ बचाए।

पेड़ है प्रकृति के रक्षक,
काट के न तुम बनो भक्षक।

आक्सीजन की होगी मार,
चलो पेड़ लगाये यार।

जहाँ हरियाली,
वहां खुशहाली।

पेड़ आते हमारे काम,
इनको न करो तमाम।

पेड़ तो है जीवन का आधार,
इनको मत काटो मेरे यार।

पेड़ लगाओ – पेड़ लगाओ,
अपने जीवन को बचाओ।

धरती माता करे पुकार,
कम हो बच्चे पेड़ हो हजार।

Ped Lagao Desh Bachao Slogan In Hindi5चलो पेड़ – पौधे लगाये,
धरती को खुशहाल बनाये।

मनुष्य अगर चाहे तो अपने समाज, राष्ट्र को हरा भरा सुंदर दिखने के लिए वृक्षारोपण कर सकता है। यही उत्तम तरीका है जिसमें न तो सुंदरता लाने के लिए कोई कारीगरी करनी होगी और वृक्ष उगने के बाद उस से होने वाले फायदे भी अनेक होंगे। माना जाता है कि पेड़ कभी भी अधिक उम्र की वजह से मृत होते। पेड़ों के नस्ट होने का कारण या तो इनमें पाई गई कोई बीमारी होती है या कीड़ों की वजह से या फिर मनुष्य द्वारा इन्हें काटा जाता है।

क्योंकि कोलकाता में एक ऐसा वृक्ष है जिसकी आयु 2000 वर्षों से भी अधिक है। तो आइए कुछ टिप्स जानते हैं जिससे पेड़ बचाओ की इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोग भागीदार बन सकें।

पेड़ बचाओ पर कुछ टिप्स

• पेपर की बर्बादी न करें। आप आज जिन किताबों या नोटबुक का उपयोग कर रहे हैं वह भी पहले कभी पेड़ थे। और हर साल किताब कॉपियों समाचार पत्रों, मैगजीन इत्यादि के लिए बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाते हैं। परंतु हमारे हाथों में सिर्फ पेड़ों को कटने से बचाने का एक ही उपाय है कि हम पेपर को बर्बाद ना करें।

• अपने या घर के किसी सदस्य के जन्मदिन के मौके पर आप यदि किसी पेड़ को उगाते हैं और रोजाना उसकी देखभाल करते हैं! तो यह पेड़ आपके जन्मदिन को सालों तक यादगार बनाएगा!

• इसके अलावा घर में कोई भी शुभ दिन हो या कोई पर्व हो उस मौके पर यदि आप पेड़ लगाते  हैं तो यह बड़ा पुण्य का कार्य होगा। आगे चलकर आपके द्वारा किया गया यह पुण्य आपको तथा सभी को लाभान्वित करेगा

पेड़ बचाने का तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का एक कारगर उपाय यह है कि आप खुद वृक्षा रोपण करें! साथ ही अन्य लोगों को भी पेड़ों की महत्वता बताकर इसके नुकसानों के बारे में सचेत कर समाज में जागरूकता लाकर पेड़ों के कटाव में कमी ला सकते हैं।

क्योंकि पेड़ों को बचाना किसी एक व्यक्ति के बस का कार्य नहीं, इसके लिए पूरे समाज को मिलकर पेड़ काटने के खिलाफ खड़ा होना होगा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। बता दें आजादी के पश्चात उत्तराखंड के गढ़वाल में भारी संख्या में पेड़ होने की वजह से वहां औद्योगीकरण के लिए पेड़ों के कटाव मैं तेजी से वृद्धि हो रही थी।

जिससे पहाड़ों की स्थिति में बुरा प्रभाव पड़ रहा था। भूस्खलन जैसी समस्याएं तथा जंगलों से आश्रय छिन जाने के कारण जीव जंतु मनुष्य को को अकेला देख उस पर हमला कर  रहे थे। ऐसी स्थिति में सुंदरलाल बहुगुणा नामक व्यक्ति ने पेड़ों को कटने से रोकने हेतु गांव के सभी लोगों को एकत्रित कर उन्हें इसके नुकसानों से परिचित कराया।

इसके पश्चात वहां कोई भी कर्मचारी पेड़ काटने की कोशिश करता तो लोग उस पेड़ से चिपक जाते और इस तरह पेड़ की कटाई को होने से रोका गया। धीरे-धीरे और भी लोग इस मुहिम के साथ जुड़कर और इसने चिपको आंदोलन का नाम ले लिया। इस आंदोलन ने पूरे देश को यह सीख दी की पृथ्वी के लिए पेड़ कितना महत्वपूर्ण है उनके अंधाधुंध कटाव पर रोक लगाने की हम सभी को प्रयास करना चाहिए।

उम्मीद है की अब आपको slogan on importance of trees in hindi, save trees posters with slogans and Save Trees Slogans & Quotes & Shayari and Poem In Hindi से जुड़ी पूरी जानकारी मिल चुकी होगी और आपको पेड़ बचाओ स्लोगन – Top 50+ Slogans on Save Trees in Hindi का यह पोस्ट पसंद आया होगा।

उम्मीद है की आपको पेड़ बचाओ स्लोगन – Top 50+ Slogans on Save Trees in Hindi! का यह पोस्ट पसंद आया होगा, और हेल्पफ़ुल लगा होगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा नीचे कॉमेंट करके ज़रूर बताए, और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसको अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here