Slogans On Voting In Hindi [94+ मतदान पर नारे] मतदान का अधिकार सरकार द्वारा हमें खुद के विचारों को प्रकट करने के लिए और एक अच्छे प्रतिनिधि को चुनने के लिए दिया गया सबसे बड़ा मौका है, हम सिर्फ अपने मतदान से संपूर्ण देश को प्रभावित कर सकते हैं।
क्योंकि जब भी हम अपने निर्णय से किसी अच्छे प्रतिनिधि को चुनते हैं, तो वह प्रतिनिधि हमारी बातों को देश के नेताओं तक पहुंचा सकता है तथा हमारे अच्छे विचारों से अच्छा विकास होने की संभावना रहती है। तो चलिए Slogans On Voting In Hindi के बारे में जानते है।
मतदान का मतलब सिर्फ किसी व्यक्ति को जित दिला कर नेता बना देना नहीं बल्कि खुद के क्षेत्र में तथा देश के विकास में उन्नति करने का मौका है। हम अपने मत से एक अच्छा प्रतिनिधि चुनकर खुद की संपूर्ण समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
और साथ ही अपने क्षेत्र का विकास और प्रगति भी उस प्रतिनिधि के सहारे कर सकते हैं। इसीलिए हमें हमेशा सोच समझकर ही अपने मत का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि एक मतदान ही देश के विकास को बढ़ा सकता है।
घर घर ये संदेश पहुचाये, चलो मिलके सबको जागरूक मतदाता बनाये।
लोकतंत्र की है ये पुकार, करो अपने मतदान का अधिकार।
लोकतंत्र की है ये पुकार, करो अपने मतदान का अधिकार।
हमारे द्वारा दिया गया एक छोटा सा योगदान ही संपूर्ण देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है यदि हम एक पढ़ें-लिखे नौजवान को अपना प्रतिनिधि बनाकर जीत दिलाते हैं तो अवश्य ही वह प्रतिनिधि हमारे जीवन को कुछ कठिनाइयों से सरलता दे सकता है।
लेकिन हम अपने वोट का गलत इस्तेमाल करके किसी कम पढ़े लिखे व्यक्ति को प्रतिनिधि बनाकर जीताते हैं तो उसका नुकसान भी हमें स्वयं के जीवन तथा क्षेत्र के विकास में कमी देखकर झेलना पड़ सकता है, इसी वजह से भ्रष्ट्यार जैसे मुद्दो का जन्म होता है।
ज्यादातर लोगों का यह मानना है, कि उनके द्वारा दिए जाने वाले एक वोट से कोई प्रभाव नहीं पढ़ सकता परंतु ऐसा कुछ नहीं होता, सिर्फ एक वोट ही संपूर्ण देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देता है।
हमारा Vote ही हमारे राष्ट्र की नींव को सबसे ज्यादा मजबूत बनाने में अत्यंत लाभकारी साबित होता है, परंतु हमें वह वोट सोच समझ कर एक अच्छे पढ़े-लिखे प्रतिनिधि को देना अत्यंत आवश्यक रहता है।
अब यही समझ में आता है, सरकार चुने मतदाता है।
लोकतंत्र हो तभी महान, सब करे जहाँ मतदान।
नागरिकों की है पहचान, सबसे पहले मत का दान।
रिश्ते नाते खूब निभाओ, पर पहले मतदान कराओ।
सु नागरिक की है पहचान, सबको प्रेरित कर मतदान।
अपनी ढपली अपना राग, मतदाता हो सद बेलाग।
देशेश के विकास में दे अपना योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान।
हम सबकी है ये पूरी जिम्मेदारी सही प्रतिनिधि चुनने में हो सबके वोटो की भागीदारी।
सोच-समझकर वोट करें, जो दागी हो उसको ना वोट करें।
जाएं, वोट डालने जाएं, अपना वोट काम में लाएं।
घर घर ये संदेश पहुचाये, चलो मिलके सबको जागरूक मतदाता बनाये।
अपना अमूल्य वोट देकर, अपना भाग्य स्वंय लिखें।
वोट डालने जाना हैं, अपना फ़र्ज निभाना हैं।
बढे-बूढ़े हो या जवान, सभी मिलकर अपना मतदान।
लोकतंत्र की है ये पुकार, करो अपने मतदान का अधिकार।
अपना अमूल्य वोट देकर, लोकतंत्र को दें मजबूती।
करेंं राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान।
वोट हमारा हैं अनमोल, कभी ना लेंगे इसका मोल।
आओ मिलकर ये अलख जगाये, वोट देना है जरुरी, सभी जरुर देने जाये।
लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व आया, आओ वोट डालकर इसे मनाए।
मत देना अपना अधिकार, बदले में ना लो उपहार।
वोट करे वफ़ादारी से, चयन करे समझदारी से।
देश की विकास में दे अपना योगदान हर हाल में करना अपना मतदान।
जागरूक लोगों की एक ही पहचान, सब जन करेंगे अपना मतदान।
जब भी वोट डालने जाएं, पहचान पत्र साथ ले आए।
अगर नहीं करोगें मतदान तो फिर आगे होगा खुद का नुकशान।
देश के विकास भागीदारी में अपना फर्ज निभाना है, नही चूकना अबकी बार, वोट देने जरुर जाना है।
मतदान करके अपने,मत की शक्ति पहचाने।
वोट की कीमत कभी न लेंगे, लेकिन वोट जरूर देंगे।
वोट देना हैं सबका मूल अधिकार, वोट ना देकर क्यों करते हो अपना वोट बेकार।
किसी के बहकावे में कभी मत आना, सोच समझकर सही व्यक्ति के लिए वोट के बटन दबाना।
आपका टाइम आ गया, वोट डालकर चुने सरकार।
एक वोट से होती जीत हार, वोट न हो कोई बेकार।
आपकी समझदारी काम आएगी देश को खुशहाल बनाएगी।
आओ लोकतंत्र के मतदान का त्यौहार मनाये, सही व्यक्ति को अपना मत देकर देश को आगे ले जाये।
वोट डालकर लोकतंत्र का पर्व मनाए, छुट्टी का दिन समझ कर सो न जाए।
न जाति पे, न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पे।
लोकतंत्र का हैं यही आधार मतदाता करे अपने मत का सही अधिकार।
आओ मिलकर सभी वोट डालने जाये अपने साथ अपना पहचान पत्र भी साथ लेकर जाये।
देश के प्रति जिम्मेदारी निभाए, वोट डालकर समझदार व्यक्ति कहलाए।
हम मतदाता ज़िम्मेदार, डालें वोट सभी नर-नार।
मतदान करने के समय निकाले, इसे कभी आगे के लिए ना टाले।
अपने हाथों में हैं ताकत, सही उम्मीदवार को दे मत।
पैसा, रुपया धन के लालच में कभी मत आना, सही व्यक्ति को अपना मत देकर अपना सही फर्ज निभाना।
भले ही दान मत करो, लेकिन देश के लिए मतदान जरुर करो।
घर-घर में अलख जगायेंगे, वोट डालकर जरूर आएंगे।
लालच देकर वोट जो मांगे,भ्रष्टाचार करेगा आगे।
खुद वोट देने जायेंगे, दूसरों को भी वोट करने के लिए बताएंगे।
खुद जागरूक बने, दुसरो को भी जागरूक करे, देश निर्माण में अपना मतदान जरुर करे।
आप भी जाएं अपने परिवार को भी ले जाए, लेकिन वोट डालकर जरूर आएं।
वोटर लिस्ट में नाम लिखाएं, वोटर कार्ड सभी बनवाएं।
अगर वोट वाले दिन भी आराम फ़रमाओगे तो फिर अगली 5 साल तक पछताओगे।
एक वोट से बनती बिगड़ती है सरकार इसलिए तुम अपने वोट का करना पूरा अधिकार।
अबकी बार, शत प्रतिशत मतदान।
वोटर कार्ड अभी बनवाएं, वोट डालकर कर्तव्य निभाएं।
लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता।
मतदान के लाभ
हमारे द्वारा दिया गया एक वोट हमारे राष्ट्र की नींव को मजबूत बनाता है तथा सरकार की प्रणाली को मजबूत बनाने में सहयोग करता है।
हमारा वोट ही हमें अपनी पसंद तथा एक अच्छी सरकार को चुनने का मौका देता है तथा हमें सक्षम बनाता है। वोट ही हमें हमारे समाज में एक अच्छा प्रतिनिधित्व करने का मौका देता है।
समाज में प्रत्येक सरकार का उद्देश्य अपने समाज में रह रहे लोगों को अच्छी तथा सफल सुविधाएं प्रदान कराना होता है परंतु प्रत्येक सरकार इन कार्यों को सफलतापूर्वक लागू नहीं कर पाती ।
सुविधाओं को प्राप्त करने की मुख्य जिम्मेदारी भी प्रत्येक नागरिक पर जाती है क्योंकि वह अपने वोट का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता और एक अशिक्षित प्रतिनिधि का चयन करके स्वयं विकास के पहलुओं से बाधित हो जाता है ।
मतदान हमारे राष्ट्र या लोकतांत्रिक राष्ट्र में प्रत्येक नागरिकों की इच्छाशक्ति को व्यक्त करने का महत्वपूर्ण तरीका होता है। तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी मतदान की प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होती है।
एकमात्र चुनाव के दिन ही प्रत्येक नागरिक के पास अपने मनपसंद की सरकार और प्रतिनिधि को चुनने का मौका होता है उसके बाद उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिलता, कि वह अपने प्रतिनिधि को 5 साल के अंदर बदल सकें।
हमें वोट देते वक्त या उससे पहले भली-भांति अपनी विचारों को दोहराते हुए अच्छे प्रतिनिधि का चयन करने का निर्णय लेना चाहिए।
मतदान का अधिकार क्या है
मतदान का अधिकार ऐसा अधिकार है जो समाज को जागरूक करने का प्रयत्न करता है तथा लोगों को सक्रिय बनाता है। क्योंकि इसका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना तथा एक विकासशील देश का निर्माण करना है।
वोट देत वक्त प्रत्येक व्यक्ति को इस बात की स्वतंत्रता रहती है कि वह अपने पसंद के नेता को विजेता बना कर अपने मनचाहे कार्यों को करा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को वोट देने का अधिकार दिया जाता है वोट देते वक्त जाति, धर्म और ना ही उनका पेशा ध्यान में रखा जाता है।
क्योंकि वोट देना एकरूपता का प्रतीक है और यहीं से लोगों का प्रतिनिधित्व समाज में अच्छा रहता है l प्रतिस्पर्धा कर रही प्रत्येक पार्टी चुनाव के वक्त अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जनता से कई प्रकार के वादे करती है ,साथ ही कई प्रकार के सामाजिक सुधारों की घोषणा भी करती है।
प्रत्येक पार्टी अपने शुरुआती दिनों में कुछ आवश्यक और सुधार के कार्यों को करती है । परन्तु बाद में वह खुद के फायदों के लिए इन कार्यों को भी विराम दे देती है, और भ्रष्टाचार को अपना लेती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपना शिक्षा और कौशल का प्रदर्शन वोट देने के वक्त सही तरीके से करना चाहिए।
हमें मत क्यों डालना चाहिए?
समाज में बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपने वोट का अच्छा इस्तेमाल करते हैं। परंतु बहुत सारे लोग उनके विपरीत भी हैं जो मतदान के दिन अपने घर में बैठकर छुट्टी का आनंद लेते हैं और बाद में, ऐसे ही लोग उस पार्टी का विरोध करते हैं जिस पार्टी का प्रतिनिधि जीतकर विकास में बाधा डालता हो।
इसीलिए हमें अपना मत सही वक्त पर सही इस्तेमाल करके उस प्रतिनिधि की पार्टी को जिताने में करना चाहिए जो हमारी बातों को भी महत्व देता हो तथा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देता हो, तो इस कारण हमें हमारा मतदान सही से देना चाहिए।
उम्मीद है की आपको Slogans On Voting In Hindi | मतदान पर स्लोगन | मतदान पर नारे से जुड़ी सभी जानकारी मिल चुकी होगी।